खगड़िया के अंकित सिंह चंदेल को मिली भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी की कमान… बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर…

खगड़िया के अंकित सिंह चंदेल को मिली भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी की कमान… बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर…

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र राजनीति से शुरुआत कर छात्र जीवन में विभिन्न दायित्वों का निर्वाह करते हुए एक युवा चेहरा के रूप में जिले में एक अलग छवि बनाने वाले भाजपा युवा मोर्चा खगड़िया के जिला अध्यक्ष रहे अंकित सिंह चंदेल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के द्वारा नई कार्यकारिणी का घोषणा कर जिसमें अंकित सिंह चंदेल को भाजपा बिहार आईटी एवं सोशल मीडिया के प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी का दायित्व दिया गया। ख़बर मिलते ही युवाओं में जश्न का माहौल कायम हो गया। विभिन्न संगठनों द्वारा बधाइयों का तांता लगा रहा। वही भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी अंकित सिंह चंदेल ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश आईटी सोशल मीडिया संयोजक अनमोल सोवित, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी दुर्गेश सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस दायित्व के काबिल समझा गया। संगठन के लिए रक्त का कण-कण सदैव समर्पित रहेगा। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2024 में तीसरी बार भाजपा की सरकार केंद्र में स्थापित होगी एवं बिहार में प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में 2025 में बिहार में भाजपा की खुद की सरकार स्थापित होगी। माननीय मोदी जी की विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। वही भाजपा के जिला अध्यक्ष शत्रुघन भगत, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, रवीश चंद्र सिंहा, अर्जुन शर्मा, अभय सिंह, भाजपा नेता जितेंद्र यादव, डॉ इंद्रभूषण कुशवाहा, अश्वनी सिंह, अरविंद सिंह, इंजीनियर धर्मेंद्र, विक्रम कुमार यादव, मनीष कुमार राय, रवि शंकर कुमार, अमृतांश जायसवाल, मृत्युंजय झा, सुमन चौरसिया, राजीव मोहन सिंह, त्रिपुरंद्र कुमार, विजय यादव, धीरज कुमार, हम नेता सोनू अग्रवाल, लोजपा नेता रतन पासवान सभी ने बधाई दिया साथी प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। वही अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री भरत सिंह जोशी एवं विश्वविद्यालय संयोजक पप्पू पांडे, मनीष दुबे, विजय शंकर आनंद, कृष्ण कांत झा, राजू पासवान, नीतीश पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता ने हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि यह विद्यार्थी परिषद के लिए जश्न का माहौल है कि उनका कार्यकर्ता आज प्रदेश पदाधिकारी के टीम में शामिल हो गया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश नेतृत्व को आभार एवं धन्यवाद।

नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

  • .
  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close