एक बार फिर उदय यादव बने खगड़िया राजद युवा जिलाध्यक्ष… मो.नसीम उर्फ लंबू को मिली प्रधान महासचिव की कमान… कार्यकर्ताओं में उत्साह : संजीव यादव

एक बार फिर उदय यादव बने खगड़िया राजद युवा जिलाध्यक्ष… मो.नसीम उर्फ लंबू को मिली प्रधान महासचिव की कमान… कार्यकर्ताओं में उत्साह : संजीव कु. यादव

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ खगड़िया राजद युवा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देशानुसार युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने युवा जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रधान महासचिव पदों पर अनेक पार्टी के समर्पित लोगों को मनोनीत किया है। पार्टी की और से इसकी लिस्ट जारी कर दी गयी है। वहीं खगड़िया राजद युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव को एक बार फिर से पुनः उक्त पद सौंपा गया है। वहीं जिले के राजद समर्पित कार्यकर्ता मो नसीम उर्फ लंबू को जिला प्रधान महासचिव पद पर मनोनीत किया गया है।

खगड़िया राजद युवा उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने युवा के ऊपर युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी दिए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष सहित राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी के निर्णय की सराहना की। वहीं संभावना जताई गई कि उदय यादव तथा मो नसीम उर्फ लंबू के नेतृत्व में खगड़िया जिला में युवा राजद संगठनात्मक रूप से अधिक मजबूत होगी और आम अवाम के दिल को जीतने में सफल होगी।

नव मनोनीत युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव ने कहा कि युवा राजद जिलाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेवारी उनके कंधों पर सौंपी गई है और इस जिम्मेवारी का निर्वहन के लिए राजद के पुराने और नए सभी साथियों को साथ लेकर चलने का काम करेंगे। उदय यादव ने कहा कि वे खगड़िया राजद जिलाध्यक्ष श्री मनोहर कुमार यादव व राजद के वरीय तथा पुराने  नेताओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर संगठन के विस्तार का निर्णय करेंगे। साथ ही पार्टी को गांव गांव तक ले जाने का काम करने के साथ सामाजिक न्याय की आवाज को बुलंद करेंगे।

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close