कम्युनिस्ट पार्टी के युवा जिला मंत्री केशव ने भाजपा का दामन थामा…सुमन चौरसिया
कम्युनिस्ट पार्टी के युवा जिला मंत्री केशव ने भाजपा का दामन थामा…सुमन चौरसिया
खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार आज 14 सितंबर 2023 को चौथम/ पिपरा निवासी केशव कुमार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
मालूम हो कि केशव कुमार पूर्व में कम्युनिस्ट पार्टी के युवा जिला सचिव रहें। केशव ने बताया कि वे आज भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमन चौरसिया एवं चौथम पूर्वी मंडल अध्यक्ष शशि कुमार गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता ग्रहण किए हैं।
वहीं सुमन चौरसिया ने अपने संबोधन में कहा केशव जी एक मजबूत साथी हैं जो भारतीय जनता युवा मोर्चा को इतिहास लिखने में मजबूती रूप से साथ देंगे। वहीं केशव कुमार ने अपने संबोधन में कहा भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांत के साथ जुड़ने का सपना बहुत दिनों से जो आज पूरा हुआ। आगे उन्होंने कहा कि वे बीजेपी खगड़िया जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत जी को विश्वास दिलाते हैं कि वे भारतीय जनता पार्टी के लिए दिन रात एक करके काम करेगे। और हर संभवतः जिलाध्यक्ष के हाथो को मजबुत करेगे। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमन चौरसिया ने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए समाज की भलाई का काम सत्ता के माध्यम से कर रही है।
वहीं मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित युवा मोर्चा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विनय भारती चौरसिया और युवा साथियों बधाई दी ।
- नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress