खगड़िया: BJP प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया व बाबूलाल शौर्य के प्रथम आगमन पर गाजे-बाजे के साथ फूल मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत…सम्मान पाकर हुए गदगद..

खगड़िया: BJP प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया व बाबूलाल शौर्य के प्रथम आगमन पर गाजे-बाजे के साथ फूल मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत…

सम्मान पाकर हुए गदगद..

खगड़िया /कोशी एक्सप्रेस/ आज 12 सितंबर 2023 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तहत बिहार भाजपा के नव मनोनीत प्रदेश महामंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी ललन मंडल, नव मनोनीत बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया एवं बिहार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल शौर्य के प्रथम आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत की अध्यक्षता में स्वागत एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ । मालूम हो कि अपने प्रिय नेता संजय खंडेलिया व बाबू लाल शौर्य के स्वागत में जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता व नेतागण सहित उनके शुभचिंतकों ने जिले के सीमावर्ती क्षेत्र पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन चौरसिया ने प्रेस को बताया कि उनके नेतृत्व में नव मनोनीत खगड़िया के युवा ह्दय सम्राट, खगड़िया के आन बान शान, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजय खंडेलिया जी एवं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य कुमार शौर्य उर्फ बाबूलाल शौर्य का स्वागत को लेकर सैनिक होटल से लेकर थाना रोड एसडीओ रोड स्टेशन रोड होते हुए टाउन हॉल तक हजारों की संख्या में बाईक रैली निकाला गया। वहीं पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना यादव के आवास, सैनिक लाइन होटल पर से सैकड़ो की संख्या से दो चक्का एवं चार चक्का वाहन एवं बाजा गाजा के साथ भाजपा खगड़िया के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उन सभी को रिसीव कर भव्य तरीके से स्वागत किया। इसके बाद नगर भ्रमण करते हुए नेताओं का काफिला टाउन हॉल पहुंचा , जहां विशाल स्वागत सह सम्मान समारोह कार्यक्रम में भाजपा के हजारों कार्यकर्ता , समर्थक इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों अपने नेता का स्वागत एवं सम्मान किया ।

वहीं मंच संचालन भाजपा नेता सुनील कुमार मेहता अपने संबोधन में लगातार मोदी सरकार का बखान कर रहे थे।
वहीं स्वागत करने वाले में खगड़िया जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विक्रम कुमार यादव, सुनील कुमार मेहता, (पूर्व मुखिया बछौता), पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी, राकेश कुमार सिन्हा, राजीव मोहन सिंह, जितेंद्र यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमन चौरसिया, अंकित सिंह चंदेल, दीपक सिन्हा, पूर्व विधायक रामचंद्र सदा, ई.धर्मेंद्र कुमार, कुलदीप आनंद, रवि राज, सुनील कुमार (जिला मंत्री), योगेंद्र सिंह (पूर्व जिप सदस्य सह बीजेपी नेता), अरविंद सिंह, मनीष कुमार राय, महेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नंदू साह, बिपुल गुप्ता नन्हे सहित भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमन चौरसिया के नेतृत्व में युवा नेताओं ने गणमान्य लोगों को फूलों की माला पहनाते हुए भव्य स्वागत किया।
 

प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार ने उन्हें एक सामान्य कार्यकर्ता को जिस तरह से भाजपा के वरीय नेतृत्व द्वारा एक अहम और महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया उसके लिए वे प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व का ह्रदय से आभार प्रकट कर रहे हैं। वहीं उन्होंने खगड़ियावासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि खगड़िया की गणमान्य लोगों ने जो प्यार व सम्मान दिया है, वे हमेशा ऋणी रहेंगे.
आगे खंडेलिया ने अपने बुलंद आवाज में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मा सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व मे बिहार भाजपा की नवगठित टीम 2024 और 2025 मे नये कीर्तिमान स्थापित करेगी।

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close