चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए खगड़िया बीजेपी नेताओं ने की पूजा-अर्चना, हवन कर मांगी दुआ…

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए खगड़िया बीजेपी नेताओं ने की पूजा-अर्चना… हवन कर मांगी दुआ…

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज का दिन सभी भारतवासियों के लिए ऐतिहासिक है. चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतरने में अब महज कुछ ही घंटों का समय बचा है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) के अनुसार, 23 अगस्त को शाम 6 बजे के आसपास चंद्रयान 3 चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा. ऐसे में चंद्रयान-3 की सफलता के ‎लिए हर कोई भारतवासी दुआओं में जुट गया है। एक और जहां भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) पल-पल की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही है। वहीं दूसरी ओर देश भर में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा-पाठ शुरू हो गए हैं। खगड़िया में चंद्रयान तीन की सफल लैंडिंग के लिए लोग कामना कर रहे हैं। युवाओं, बच्चों के साथ बुजुर्गों में भी जोश और उत्साह है।

इधर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की सफलता के लिए भारतीय जनता पार्टी जिला खगड़िया कार्यालय में पूजन हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी, लोकसभा के जिला संयोजक रवीशचंद्र,  जिला महामंत्री प्रोफेसर भूषण कुशवाहा, जिला परिषद जितेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष नंदू कुमार, जिला मंत्री अश्विनी चौधरी, कार्यालय मंत्री मनोज जैन, आईटी सेल प्रदेश संयोजक अमृतांश जायसवाल,नगर अध्यक्ष अक्षय सूरी,रिशू चंद्रवंशी, नगर प्रवक्ता बालकृष्ण कुमार, नगर कोषाध्यक्ष अमृत राज,नगर उपाध्यक्ष मुस्कान शर्मा,नगर कार्यालय मंत्री देवानंद स्वामी, सन्हौली मंडल अध्यक्ष राजीव मोहन सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय कुमार,युवा जिला अध्यक्ष सुमन चौरसिया, बिट्टू कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close