प्रेसवार्ता: 2024 के संसदीय चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद बिहार को नीतीश-लालू राज से अवश्य मुक्ति मिलेगी: रामसूरत राय, बीजेपी एमएलए 

प्रेसवार्ता: 2024 के संसदीय चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद बिहार को नीतीश-लालू राज से अवश्य मुक्ति मिलेगी: रामसूरत राय, बीजेपी एमएलए

खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ आज भाजपा जिला कार्यालय एमजी मार्ग खगड़िया में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह विधायक माननीय रामसूरत राय द्वारा एक साल बिहार बदहाल ,महागठबंधन सरकार के एक साल बिहार का हुआ खस्ता हाल के मुख्य विषयों पर आज का प्रेस कॉन्फ्रेंस आहूत हुई। पूर्व मंत्री सह विधायक रामसूरत राय ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया कर्मियों को संबोधित करते महागठबंधन सरकार के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया। भाजपा नेता ने कहा कि पिछले साल  नौ अगस्त, 2022 को बिहार के जनादेश से छल करते हुए नीतीश कुमार ने गुंडा राज से हाथ मिला लिया था। इस सरकार में बिहार कुशासन के पथ पर अग्रसर हो गया है। 2020 के चुनाव में भाजपा ने गठबंधन में बड़ी पार्टी होते हुए भी अपने किए वादे को निभाया। भाजपा ने तीसरे बड़े दल के रूप में उभरे जदयू के नेता नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलवाई थी। नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को एक बार फिर धोखा दिया था। विधायक राम सूरत राय ने कहा कि पिछले एक साल में अपराध की घटनाओं में उत्तरोतर वृद्धि हुई है। हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर अत्याचार और जघन्य अपराध में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के बारे में विधायक राम सूरत राय ने कहा कि महिलाओं के साथ कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जो रूह कंपा देने वाली हैं। पुलिस प्रशासन का इकबाल कम हुआ है और अपराधियों का मनोबल तेजी से बढ़ा है। गुंडाराज की इस वापसी के साथ बिहार के आम जन मानस में भय का माहौल है। अंत में राम सूरत राय ने कहा कि लालू राज की वापसी के भय से बिहार में एक साल के दौरान कोई भी बड़ा निवेशक नहीं आया. नीतीश सरकार की पुलिस शिक्षकों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर तो लाठी भांजती रही, जबकि बालू-शराब माफिया के हाथों जगह-जगह मार खाती रही. गृह मंत्री भी नीतीशे कुमार हैं, लेकिन वे अपनी जिम्मेदारी नहीं लेते. नीतीश कुमार के पलटी मारने से जनता ने बहुत-कुछ झेला, लेकिन 2024 के संसदीय चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव के बाद बिहार को नीतीश-लालू राज से अवश्य मुक्ति मिलेगी.


आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित जिला अध्यक्ष शत्रुघन भगत, लोकसभा संयोजक रवीश चन्द्र सिन्हा , जिला महामंत्री अश्वनी सिंह, जिला महामंत्री सुनील चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नंदू साह, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, भाजपा नेता दीपक सिन्हा, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विक्रम यादव, कार्यालय मंत्री मनोज जैन, जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, जिला प्रवक्ता मनीष चौधरी, जिला प्रवक्ता प्रो० अरविंद सिंह ,महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना कुमारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन चौरसिया, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप आनंद, नगर अध्यक्ष अक्षय सूरी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश आईटी सेल संयोजक अमृतांश जायसवाल, नगर कार्यालय मंत्री देवानंद स्वामी, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे वहीं जिला अध्यक्ष शत्रुघन भगत के नेतृत्व में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामसूरत राय को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा अंग वस्त्र एवं उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close