खगड़िया: बूढ़ी गंडक नदी के पुरानी पुल पर आवागमन चालू… पुल पर सुचारू रूप से आवागमन शुरू करने के लिए डीएम ने निर्देश किया जारी..

 

खगड़िया: बूढ़ी गंडक नदी के पुरानी पुल पर आवागमन चालू… पुल पर सुचारू रूप से आवागमन शुरू करने के लिए डीएम ने निर्देश किया जारी..

खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ गत 26 जुलाई 2023 को खगड़िया बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण जिला प्रशासन द्वारा आवागमन हेतु वैकल्पिक रास्ते का चयन कर उक्त पुल पर वाहनों के परिचालन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया था।
इस संबंध में जिलाधिकारी, खगड़िया अमित कुमार पांडेय के विशेष निगरानी में उक्त पुल पर अविलंब यातायात बहाल करने हेतु पहल की गई।

बूढ़ी गंडक नदी पुल पर यातायात के आवागमन के संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक द्वारा सूचित किया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के सिमरिया-खगड़िया खंड के कि0मी0-264+946 पर बूढ़ी गंडक नदी पर स्थित पुरानी पुल (LHS) का मरम्मति कार्य पूर्ण हो चुका है। पुरानी पुल यातायात आवागमन के लिए सुरक्षित है एवं पुल से यातायात चालू किया जा सकता है।

इस संबंध में जिलाधिकारी, खगड़िया द्वारा पहल करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया अमित अनुराग को बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुराने पुल पर आवागमन सुचारू रूप से शुरू करने का निर्देश दिया गया। आमजनों तक उक्त जानकारी पहुंचाने हेतु निर्देश दिया गया।

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close