खगड़िया: जिप अकाउंट से लाखों रूपए अवैध निकासी का मामला पकड़ा तूल… जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने इस घोटाले का किया पर्दाफाश… 

खगड़िया: जिप अकाउंट से लाखों रूपए अवैध निकासी का मामला पकड़ा तूल… जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने इस घोटाले का किया पर्दाफाश… 


खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ जिला परिषद् अध्यक्ष सह जिला परिषद् अध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि बैंक ऑफ इंडिया, राजेन्द्र चौक, खगड़िया, शाखा के जिला परिषद् खाता से 51 लाख 67 हजार 2 सौ 20 रूपये की निकासी 31 अगस्त 2022 से 15 नवम्बर 2022 तक जालसाजी कर अवैध रूप से उप विकास आयुक्त,खगड़िया के नाम का अवैध चेक देकर राशि को अन्य के खाता में स्थानान्तरण कर निकासी की गयी है। इसकी भनक लगते हीं जिला परिषद् अध्यक्ष ने दो अलग-अलग हस्तलिखित पत्र देकर उप विकास आयुक्त – सह – मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, खगड़िया और बैंक के शाखा प्रबंधक से जानकारी माँगी है। ताकि जिला परिषद् के द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा सकें।
जिप अध्यक्ष श्रीमती यादव ने पत्र में लिखा है कि जब से मैं प्रभार में आयी हूँ तब से जिला परिषद् के सभी खातों की जाँच हो। क्योकि मुझे आशांका है कि अन्य खाते से भी ऐसी अवैध निकासी की गयी है।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close