खगड़िया जदयू नेताओं पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बन्दना कुमारी का तीखा प्रहार…

खगड़िया जदयू नेताओं पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बन्दना कुमारी का तीखा प्रहार…

खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ खगड़िया भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बन्दना कुमारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जनता दल यू के नेता राजनीति की छाया में जमीन कारोबार में लिप्त हैं, जनता जनार्दन की समस्याओं से इन्हे कुछ भी लेना देना नहीं है। लेकिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उखाड़ फेंकने का इनका झूठा अभियान जगजाहिर हो रहा है।
तलख तेवर मे मीडिया से बात करते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बन्दना कुमारी ने कहा की जद यू के खगड़िया जिलाध्यक्ष की तो बात छोड़िये उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत नहीं है हमारे लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से प्रश्न करने की। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इतने पर ही नहीं रुकी, उन्होंने कहा जद यू के सबसे बड़े नेता और बिहार के सी एम तक तो हमारे यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष का नाम लेने मे घबराते है। भारतीय जनता पार्टी के हमारे जिलाध्यक्ष भी ऐसे ऐसे क्षेत्रीय दलो के प्रदेश अध्यक्ष से बड़ा महत्व रखते है और हैसियत रखते है। जद यू के सैलेरी पेड लोगों को भी लगता है आजकल अपने आपको हाई कोर्ट का जस्टिस समझने लगे हैं , उनका जिससे मन करेगा उसकी डिग्री चेक करेंगे।बन्दना कुमारी कहती है की बिहार मे तीसरे नंबर पर वाली पार्टी के एक प्रवक्त्ता जो आजकल चारा विद्यालय वालो के शागिर्द बने हुए है उनको भी लोगो की डिग्री जाँचने के काम मे बड़ा मन लग रहा है तो मैं उनको भी कहना चाहती हूं कि पहले अपने इंजीनियर मुख्यमंत्री के डिग्री कि जाँच करा ले की इतने भारी इंजीनियर के मुख्यमंत्री रहते एक ही पुल हर साल पलटता है जैसे मुख्यमंत्री जी खुद पलटते रहते है और जनता के खुन पसीने की कमाई के 1700 करोड़ सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार के दानव निगल जाते है।
खगड़िया जनता दल यू के सभी स्थापना काल के साथी दल का परित्याग कर चुके हैं और खगड़िया जद यू मे जिलाध्यक्ष कार्यालय खोलकर भूमाफियाओ के साथ जमीन कारोबार यूनिट चलवा रहे है,खगड़िया जद यू समाप्त हो चुका है।

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close