न्याय के देवता शनि देव महाराज की प्रतिमा पर बड़ी संख्या में भक्तों ने तेल से किया अभिषेक… लिया आशीर्वाद …पंडित विनोद शर्मा

न्याय के देवता शनि देव महाराज की प्रतिमा पर बड़ी संख्या में भक्तों ने तेल से किया अभिषेक… लिया आशीर्वाद …पंडित विनोद शर्मा

खगड़िया(बिहार)/कोशी एक्सप्रेस/ ज़िला मुख्यालय के एस डी ओ रोड में अवस्थित शनि मन्दिर में ज्येष्ठ अमावस्या पर शनि जयंती बड़ी धूम धाम से मनाई गई। मन्दिर में स्थापित भगवान शनि देव महाराज की प्रतिमा पर बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने विश्व में अमन चैन और शांति के लिए तेल का अभिषेक किया। मंदिर के पुजारी पंडित विनोद शर्मा ने शनि जयंती पर आशीर्वाद दिया। संध्या में भगवान शनि देव की आरती गायन हुआ। प्रसाद का वितरण देर रात्रि तक होती रही। मौके पर पंडित विनोद शर्मा ने कहा ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण होना बेहद महत्वपूर्ण होता है। शनि जयंती का अर्थ है शनिदेव का जन्म दिवस। सूर्य के पुत्र शनिदेव देवों के न्यायधीश, कर्मफलदाता और दंडधिकारी भी हैं। आगे उन्होंने कहा ऐसा कहा जाता है कि जिसके ऊपर शनिदेव की कुपित दृष्टि हो, वह व्यक्ति राजा से रंक बन जाता है। अगर आप शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो इस दिन शनिदेव के लिए व्रत और पूजा जरूर करें।

 

 

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close