प्रेसवार्ता: खगड़िया भाजपा जिलाध्यक्ष सहित उपस्थित नेतागण नीतीश कुमार के अविवेकपूर्ण कूटनीति पर जमकर बरसे…

Slider ImageSlider ImageSlider Image

Slider ImageSlider ImageSlider Image

प्रेसवार्ता: खगड़िया भाजपा जिलाध्यक्ष सहित उपस्थित नेतागण नीतीश कुमार के अविवेकपूर्ण कूटनीति पर जमकर बरसे…खगड़िया/कोशी एक्सप्रेसआज बुधवार 3 मई 2023 को स्थानीय एमजी मार्ग रोड स्थित भाजपा जिला कार्यायल परिसर में जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के लोकसभा संयोजक सह पूर्व जिलाध्यक्ष रविशचंद्र सिन्हा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला महामंत्री अश्वनी सिंह, जिला महामंत्री सुनील चौधरी, जिला महामंत्री प्रो० इंदु भूषण कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष नंदु कुमार , जिला उपाध्यक्ष डोमन सदा ,जिला मंत्री मधु देवी, जिला मंत्री सुनील साह, खगड़िया विधानसभा संयोजक कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना यादव, भाजपा नेता ई०धर्मेंद्र यादव, भाजपा नेता सुनील मेहता (मुखिया), भाजपा नेता विक्रम यादव, भाजपा नेता दीपक सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप आनंद, नगर अध्यक्ष अक्षय सूरी, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रमोद साह, वाणिज्य मंच जिला संयोजक धर्मवीर जायसवाल, सन्हौली मंडल अध्यक्ष राजीव मोहन सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बंदना कुमारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुमन चौरसिया ,जिला प्रवक्ता मनीष चौधरी, ओबीसी मोर्चा आईटी सेल संयोजक अमृतांश जायसवाल, भाजपा नेता रंजन राज, मनोज जैन, देवानंद कुमार, अमृत कुमार, सहित पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होकर जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार की अविवेकपूर्ण कूटनीति की विस्तृत चर्चा की। जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए अत्यंत संवेदना के साथ कहा की बिहार के सीएम नीतीश कुमार जी को आशीर्वाद देने और हाथ पकड़ कर सीएम की कुर्सी तक पहुंचाने में भाजपा के पितामह श्री लालकृष्ण आडवाणी और स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का अमूल्य योगदान रहा है, यह बात प्रदेशवासियों से छुपी हुई नहीं है कि बार बार मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह सहित अनेक भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद बना रहा है। लेकिन अचानक एक झटके में भाजपा और प्रदेशवासियों को धोखा देकर राजद की गोद में पनाह लेने का दुस्साहस किया है, इसका सही जवाब समय आने पर बिहार की जनता देगी।

लोकसभा संयोजक सह पूर्व जिलाध्यक्ष रविशचंद्र सिन्हा एवं पूर्व मुखिया सुनील कुमार मेहता ने संयुक्त रूप से या बयान जारी किया की भाजपा राजनीति के इतिहास में गंगा के समान है, इस पार्टी में जाति, धर्म, संप्रदाय, उच्च नीच और गरीब अमीर का भेदभाव नहीं है लेकिन पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर भारत के प्रधानमंत्री के संस्कार में राष्ट्र निर्माण कूट कूट कर भरा पड़ा है, हम राष्ट्र और कानून से बड़ा कुछ भी नहीं मानने वाले लोग हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष व ई धर्मेंद्र कुमार ने पत्रकारों से यह अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि खगड़िया जिला के कुछ राजद नेताओं द्वारा भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी के विरुद्ध अभद्र और निंदनीय टिप्पणी की जाती है। भाजपा के लाखों समर्थकों सहित लाखों वोटरों के मन में ऐसे कथन से सबंधित पार्टी विशेष के प्रति नफरत पैदा होना स्वाभाविक है, इसी संदर्भ में प्रेस वार्ता में उपस्थित कुछ लोगों ने कहा कि यह तो राजद की पुरानी आदत रही है कि दूसरों का अपमान कर खुद अपनी पीठ थपथपाती रहे।

 

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close