
उपलब्धि: राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर छोटू और रितेश ने खगड़िया को किया गौरवान्वित : प्रद्युम्न कुमार
उपलब्धि: राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर छोटू और रितेश ने खगड़िया को किया गौरवान्वित : प्रद्युम्न कुमार 
खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार खगड़िया के दो युवा डांसर, छोटू और रितेश ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पंजाब के जालंधर में आयोजित नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीता है।
इस चैंपियनशिप में 11 राज्यों के लगभग 250-300 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। छोटू और रितेश ने अपने अद्वितीय प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और स्वर्ण पदक जीता।
डेंजरस डांस कंपनी के डायरेक्टर, मास्टर सुमित, ने बताया कि छोटू और रितेश ने अपने जिले का नाम नृत्य के क्षेत्र में पूरे देश भर में ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल हमारे लिए, बल्कि पूरे खगड़िया जिले के लिए गर्व की बात है।
बचपन प्ले स्कूल के निदेशक, प्रद्युमन कुमार ने छोटू और रितेश को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हमारे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत होगी।
छोटू और रितेश को डांस कॉन्सिल ऑफ इंडिया के द्वारा गोल्ड मेडल के साथ साथ सर्टिफिकेट और मोमेंटो से पुरस्कृत किया गया। मास्टर सुमित को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह उपलब्धि खगड़िया जिले के लिए गर्व की बात है और हमें उम्मीद है कि यह हमारे जिले के युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
- नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress