बधाई: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के सानिध्य में बिहार में विकास की बढ़ेगी रफ्तार: संजय सिंह कुशवाहा, मुख्य जिला प्रवक्ता
बधाई: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के सानिध्य में बिहार में विकास की बढ़ेगी रफ्तार: संजय सिंह कुशवाहा, मुख्य जिला प्रवक्ता
खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ जनता दल यूनाइटेड मुख्य जिला प्रवक्ता संजय कुमार सिंह कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपनी खुशी का इजहार करते हुए लिखा है कि आज जनता दल यू के सर्वमान्य नेता माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज आठवीं बार मुख्यमंत्री की शपथ ली है तथा राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने दूसरी बार उप मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की है।
श्री संजय ने नवगठित बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को अपनी ढेर सारी बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने कहा है कि जनता दल यूनाइटेड के पास मजे हुए परिपक्व नेता, सेनापति, राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सांसद ललन सिंह हैं, इनके कार्य करने की शैली अलग ही है, इसका परिणाम भी सामने है। श्री संजय ने कहा है कि पटना के बैनर में लिखा है नीतीश सबके हैं, यह भी सच्चाई है तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में कहा जाता है कि ललन सिंह नीतीश के हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जेडीयू के संगठनात्मक प्रदेश के सेनापति के रूप में उनके प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा देख रहे हैं।
मुख जिला प्रवक्ता संजय सिंह कुशवाहा ने कहा ये सभी नेतागण बधाई के पात्र हैं। अपने अपने दायित्व का निर्वाह पूरा कर रहे हैं। वही सर्वमान्य नेता के विकास कार्य को बिहार की जनता कई वर्षों से देख रही है तथा आगे भी देखेगी। अब ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में पूरा देश देखेगा। उनके सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार जी तो प्रधानमंत्री मटेरियल हैं यह सही कहा जा रहा है। खगड़िया जनता दल यूनाइटेड के सभी पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व नेताओं की ओर से नवगठित बिहार सरकार को ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं।
नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक