सदर अस्पताल खगड़िया में भर्ती 70 वर्षीय वृद्ध विष्णुदेव साह को ब्लड डोनेट कर इंद्रजीत ने मानवता का दिया संदेश…जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराकर जीवनदान दिया जा सकता है: रणवीर, पूर्व वार्ड पार्षद

सदर अस्पताल खगड़िया में भर्ती 70 वर्षीय वृद्ध विष्णुदेव साह को ब्लड डोनेट कर इंद्रजीत ने मानवता का दिया संदेश…जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराकर जीवनदान दिया जा सकता है: रणवीर, पूर्व वार्ड पार्षद

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज दिनांक -05.03.2023 दिन रविवार को बापू नगर बलुआही निवासी इंद्रजीत कुमार ने पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार के पहल पर सदर अस्पताल खगड़िया में भर्ती 70 वर्ष के गरीब वृद्ध विष्णुदेव साह को ब्लड डोनेट किया।
पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने कहा कि विष्णुदेव साह के दाहिने पैर में जख्म के कारण इनफेक्शन हो गया है। पैर में जख्म गहरा हो जाने के कारण पैर में असहनीय दर्द और जलन होते रहता है। सदर अस्पताल में भर्ती मरीज बहुत गरीब हैं लोगों से कर्ज लेकर बेगूसराय के एक डॉक्टर से मिले डॉक्टर साहब पैर काटने की सलाह दी और कहा कि जाँच में शरीर में ब्लड कम है ब्लड व्यवस्था कर इनको चढवाईये उसके बाद जाँच कर इनका पैर काटा जायेगा।
दिनांक -0 2.03.2023 को जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष के निर्देश पर सदर अस्पताल में भर्ती करवाकर एक यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। सदर अस्पताल के एक डॉक्टर ने भी रिपोर्ट देखकर कहा कि इनका पैर काटना पड़ेगा इनका कुछ जाँच करवाकर इनका इलाज करेगें।इनके ग्रुप का एक यूनिट ब्लड व्यवस्था करके रखिए पैर काटने के बाद खून चढ़ाया जायेगा।
इंद्रजीत कुमार के द्वारा एक जरूरतमंद वृद्ध लाचार व्यक्ति को ब्लड डोनेट किया , इसके लिए छात्र राजद नेता रौशन कुमार और जितेंद्र श्रीवास्तव ने धन्यवाद दिया और कहा कि हमलोग हमेशा जरूरतमंद लोगों को ब्लड देने के लिए तैयार रहते हैं जब भी हमलोगों को जानकारी होती है कि लोगों को ब्लड की जरूरत है तब अपने छात्रों के सहयोग से जरूरतमंद को ब्लड उपलब्ध करवाते हैं।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close