पूर्णिया की धरती पर आयोजित महागठबंधन महारैली में लोस चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने का हुआ शंखनाद : मनोहर यादव 

पूर्णिया की धरती पर आयोजित महागठबंधन महारेली में लोस चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने का हुआ शंखनाद : मनोहर यादव

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज 25 फरवरी को महागठबंधन बिहार की ओर से रंगभूमि मैदान पूर्णिया में आयोजित महारैली में पूर्व नगर सभापति सह पूर्व राजद एम एल सी प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में दर्जनों वाहन से सैकड़ों राजद कार्यकर्तओं के साथ पूर्णिया महारैली में भाग लेने के लिए रवाना हुए।
पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने कहा कि पूर्णिया में आयोजित महागठबंधन की महारैली में अपार जनसमर्थन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के तमाम नेता एक मंच पर चट्टानी के साथ खड़े हैं।आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के तमाम नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कोशी और सीमांचल से शुरुआत कर चुकी है। केंद की बीजेपी सरकार गरीब विरोधी सरकार है बिहार के लोग निर्णय ले चुके हैं इसबार देश से नरेंद मोदी की सरकार को हटाना है। अडानी, अम्बानी से देश को मुक्त कर गरीब शोषित दलित पीड़ित अकलियत के विकास के लिए काम करने वाली सरकार बनाना है तभी देश और बिहार का विकास होगा।
महारैली में भाग लेने के लिए मानसी नगर पंचायत उपमुख्य पार्षद पप्पू कुमार सुमन,पूर्व वार्ड पार्षद विजय यादव,रणवीर कुमार,चंद्रशेखर कुमार,दीपक चन्द्रवंशी, राजद के वरिष्ठ नेता विवेका यादव, युवा राजद नगर अध्यक्ष विक्की आर्या, राजद नेता गैनु यादव, मनीष चौधरी,आमिर खान,सुनील यादव, छात्र राजद नेता रौशन कुमार,जितेंद्र श्रीवास्तव, टीपू मंसूरी,कोशी कॉलेज छात्र संघ कोषाध्यक्ष राजा कुमार सहित सैकड़ों नेता पूर्णिया रवाना हुए।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close