योग गुरु बाबा रामदेव के आर्शीवाद से 14वर्षीय बालक अर्पित ने योगाभ्यास कौशल से गुरुकुल का नाम किया रोशन..

योग गुरु बाबा रामदेव के आर्शीवाद से 14वर्षीय बालक अर्पित ने योगाभ्यास कौशल से गुरुकुल का नाम किया रोशन..योग गुरु बाबा रामदेव के आर्शीवाद से 14वर्षीय बालक अर्पित ने योगाभ्यास कौशल से गुरुकुल का नाम किया रोशन..

कटिहार/कोशी एक्सप्रेस/ कहावत है- होनहार वीरवान के होत चिकने पात.. यह कहावत कटिहार के
राजहाता विनोदपुर, वार्ड नंबर 37 
निवासी राजेश कुमार सिन्हा एवं मां श्रीमती रोजी भारती के 14 वर्षीय होनहार पुत्र अर्पित कुमार सिन्हा के लिए चरितार्थ है।

मालूम हो कि गुरुकुल किशनगढ़ घासेड़ा, जिला रेवाड़ी, हरियाणा का छात्र अर्पित कुमार सिन्हा ने जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक योग प्रतियोगिता में वर्ष 2018 से 2022 तक बेहतर परिणाम प्राप्त कर हरियाणा सहित पूरे भारत के लोगों का मन मोह लिया है, उक्त होनहार बालक द्वारा प्रदर्शित अत्यंत कठिन योगासनों का प्रदर्शन अत्यंत चमत्कारिक है।


विदित हो कि आचार्य कुलुम विद्यार्थी योग एंड संस्कार शिविर 2018 में आयोजित हुई थी, इस हरियाणा स्टेट लेवल प्रतियोगिता में अर्पित ने योग प्रदर्शन परचम लहराया। इसके बाद रेवाड़ी योगा प्रतियोगिता वर्ष 2019 में गीता महोत्सव योग प्रतियोगिता सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित हुई थी, इस प्रतियोगिता में भी अर्पित ने प्रथम स्थान लाकर पुनः रेवाड़ी जिला योगासन चैंपियनशिप 2021 में अपना परचम लहराया। इतना ही नहीं हरियाणा स्टेट योगासन चैंपियनशिप 2021 एवं 2022 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
प्राप्त सूचना अनुसार स्कूल रैंक वन नेशनल साइंस ओलंपियाड 2022 में भी अद्भुत सफलता प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाया।
प्राप्त जानकारी अनुसार विश्व विख्यात योग गुरु बाबा रामदेव ने बालक अर्पित को गुरुकुल के एक कार्यक्रम में अपने पास बुला कर आशीर्वाद देते हुए कहा था कि 1 दिन तुम देश का नाम रोशन करोगे। इस स्नेह और आशीर्वाद से अर्पित मन में अपार ऊर्जा का संचार हुआ और वह बाबा रामदेव की भक्ति में लीन हो गया।
अर्पित कुमार सिन्हा के पिता राजेश कुमार सिन्हा एवं मां श्रीमती रोजी भारती ने प्रेस को बताया कि बचपन से ही अर्पित को योगासनों से लगाव था क्योंकि मेरा पूरा परिवार योगाभ्यास करता आ रहा है, लेकिन पुत्र अर्पित द्वारा प्रदर्शित अत्यंत कठिन योगाभ्यास व योगासनों को देखकर उन्हें भी आश्चर्य होता है। अर्पित ने कहा कि योग स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इससे मनुष्य का मन और तन निरोग रहता है। सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग से असाध्य रोग भी दूर हो जाते हैं।

यदि बिहार सरकार, हरियाणा सरकार तथा केंद्रीय सरकार द्वारा एक अत्यंत होनहार बालक को आर्थिक सहायता देकर योग विद्या में आगे आने का अवसर दिया जाए तो निस्संदेह यह बालक पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करेगा।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close