
खगड़िया: जन समाधान में डीएम विक्रम विरकर ने सुने 16 मामले… त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश…संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश
खगड़िया: जन समाधान में डीएम विक्रम विरकर ने सुने 16 मामले… त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश…संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जन समाधान कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए समाधान के लिए आवेदन सौंपे। जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जन समाधान कार्यक्रम में कुल 16 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें अनुमंडल पदाधिकारी, गोगरी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा), भूमि सुधार उप समाहर्ता, अपर समाहर्ता, जिला खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी चौथम, अंचल अधिकारी परबत्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, प्रखंड खेल पदाधिकारी बेलदौर तथा सामान्य शाखा से संबंधित मामले शामिल रहे। सभी मामलों पर सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिन मामलों में स्थलीय जांच आवश्यक है, उनमें शीघ्र जांच कर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता बनाए रखना सभी संबंधित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से आयोजित जन समाधान कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन और आमजन के बीच संवाद एवं विश्वास को और मजबूत करना है।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





