दंड प्रणाम करते हुए घर से छठ घाट तक पहुंचीं पूर्व नगर सभापति सीता कुमारी…अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य…मनोहर कुमार यादव सहित कई लोगों ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य…

दंड प्रणाम करते हुए घर से छठ घाट तक पहुंचीं पूर्व नगर सभापति सीता कुमारी…अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य…

मनोहर कुमार यादव सहित कई लोगों ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर पूर्व नगर सभापति सीता कुमारी ने अपनी अटूट आस्था और श्रद्धा का परिचय दिया। उन्होंने बापू नगर बलुआही स्थित योगीराज डॉ. रामनाथ अघोरी बाबा छठ घाट पर दंड प्रणाम करते हुए अपने आवास से घाट तक की कठिन यात्रा पूरी की। इसके बाद नदी के पवित्र जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार सहित समाज की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, समाजसेवी संजीव प्रकाश उर्फ पप्पू सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद सह राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, बियाडा के पूर्व निदेशक संतोष कुमार सिन्हा एवं समाजसेवी सिंटू सिन्हा ने भी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

इस अवसर पर मनोहर कुमार यादव ने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति, सूर्य उपासना, कठोर अनुशासन और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम है। यह पर्व त्याग, तपस्या और निष्ठा के माध्यम से समाज को एक सूत्र में बांधने का संदेश देता है। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य की आराधना के इस पर्व में अस्ताचलगामी और उदीयमान, दोनों सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा है।

उन्होंने कहा कि छठ व्रत शारीरिक एवं मानसिक शुद्धता का प्रतीक है। लगभग 36 घंटे के निर्जला उपवास में व्रती कठिन अनुशासन, पवित्रता और निष्ठा का पालन करते हैं।

वहीं, रणवीर कुमार ने कहा कि छठ पर्व प्रकृति और पर्यावरण के प्रति आभार व्यक्त करने का भी पर्व है। इसमें गन्ना, ठेकुआ, नारियल और मौसमी फलों को प्रसाद के रूप में अर्पित किया जाता है, जो हमारी कृषि संस्कृति और प्रकृति से गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व जाति, वर्ग और आर्थिक भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश देता है। इस पर्व में श्रद्धा, आस्था और पवित्रता ही सर्वोपरि होती है। छठ महापर्व हमें प्रकृति के सम्मान, सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और लोककल्याण की प्रेरणा देता है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close