दुर्गा पूजा-दशहरा को लेकर खगड़िया में सुरक्षा का व्यापक इंतजाम…संवेदनशील स्थलों पर रहेगी कड़ी निगरानी…सोशल मीडिया पर नजर…विसर्जन जुलूस से लेकर यातायात और अग्निशमन तक की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

दुर्गा पूजा-दशहरा को लेकर खगड़िया में सुरक्षा का व्यापक इंतजाम…संवेदनशील स्थलों पर रहेगी कड़ी निगरानी…सोशल मीडिया पर नजर…विसर्जन जुलूस से लेकर यातायात और अग्निशमन तक की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस,/ दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए खगड़िया जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारी की है। जिलाधिकारी विक्रम विरकर एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेश के तहत जिले के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल एवं लाठी बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 अक्टूबर को सप्तमी, 18 अक्टूबर को महाअष्टमी, 19 अक्टूबर को नवमी तथा 20 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी।

अतिसंवेदनशील लाल दुर्गा स्थान पर विशेष चौकसी

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया गया है। गोगरी थाना क्षेत्र के सोनरवा स्थित लाल दुर्गा स्थान को अतिसंवेदनशील स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है। यहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान मार्ग एवं समय को लेकर संभावित विवादों के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने तथा दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है। पूजा समिति एवं शांति समिति के सहयोग से पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

पूजा पंडालों, मेला क्षेत्रों और जुलूस मार्गों पर नजर

सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को संबंधित थानाध्यक्षों के साथ संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है। पूजा पंडालों, मंदिरों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, मेला स्थलों, रावण दहन स्थलों तथा रेलवे लाइन एवं क्रॉसिंग के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संभावित विवाद को शुरुआती स्तर पर नियंत्रित करने पर जोर दिया गया है।

जिला नियंत्रण कक्ष का नंबर जारी

पर्व के दौरान त्वरित कार्रवाई एवं विधि-व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह 17 अक्टूबर के पूर्वाह्न से 20 अक्टूबर तक अथवा प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया पूरी होने तक कार्यरत रहेगा। गोगरी अनुमंडल में भी नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की जाएगी।

जिला नियंत्रण कक्ष: 06244-222384

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को नियमित खैरियत प्रतिवेदन भेजने तथा संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को समेकित दैनिक रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

विसर्जन जुलूस, यातायात और घाटों पर विशेष प्रबंध

प्रतिमा विसर्जन के दौरान अनुज्ञप्ति में निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। प्रत्येक विसर्जन जुलूस के साथ पुलिस स्कॉर्ट की व्यवस्था तथा जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है। नदी एवं तालाब घाटों पर आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग, रोशनी और कुशल गोताखोरों की व्यवस्था की जाएगी। भीड़ प्रबंधन के लिए रूट डायवर्जन, पार्किंग स्थल तथा प्रवेश-निकास मार्ग चिह्नित कर प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। रावण दहन स्थलों पर सुरक्षित दूरी, बैरिकेडिंग और अग्निशमन वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई

सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने तथा भ्रामक एवं आपत्तिजनक सूचनाओं के प्रसार पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार निरोधात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर शांति समिति की बैठकों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का सहयोग लेने पर भी जोर दिया गया है।

एम्बुलेंस, अग्निशमन और क्यूआरटी रहेगी तैयार

आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला एवं गोगरी अनुमंडल नियंत्रण कक्ष में एम्बुलेंस, चिकित्सा पदाधिकारी, पारा मेडिकल स्टाफ और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकीय व्यवस्था एवं मोबाइल चिकित्सा दल की तैनाती की जाएगी। जिला नियंत्रण कक्ष, नगर थाना और गोगरी थाना में अग्निशमन वाहन एवं अग्निदस्ता उपलब्ध रखने के साथ क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) तथा मोटरसाइकिल सवार प्रशिक्षित जवानों के विशेष निगरानी दल की व्यवस्था भी की गई है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ पर्व मनाने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

स्रोत: समाहरणालय, खगड़िया की प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 10 अक्टूबर 2026।

 

 

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close