खगड़िया: त्याग, संघर्ष और जनसेवा के प्रतीक थे लोकनायक जेपी : अनुराधा कुशवाहा

खगड़िया: त्याग, संघर्ष और जनसेवा के प्रतीक थे लोकनायक जेपी : अनुराधा कुशवाहा

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ जिला जनता दल (यू) कार्यालय, खगड़िया में रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण भारतीय राजनीति के महान जननायक, समाज सुधारक और संपूर्ण क्रांति के प्रणेता थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन लोकतंत्र की रक्षा, सामाजिक न्याय, जनहित और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार और संघर्ष आज भी लोगों को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण का जीवन त्याग, संघर्ष और जनसेवा का अनुपम उदाहरण है। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और समतामूलक समाज के निर्माण में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज में समानता, आपसी सद्भाव और सामाजिक न्याय को और मजबूत बनाया जा सकता है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकनायक के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर जनहित, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर जदयू प्रदेश सचिव नीलम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंकज पटेल, प्रभाकर चौधरी मंटु, निर्मला कुमारी, फिरदौस आलम, जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र महतो, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ललित चौधरी, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, जिला महासचिव जय प्रकाश मौर्या, पूनम जायसवाल, मोईज उदीन, अनुज शर्मा, वंदना कुमारी, रवींद्र पोद्दार एवं चन्दन सिंह सहित पार्टी के कई नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close