जीविका दीदियों की गूंज से खगड़िया में ‘नीतीश संवाद’ का भव्य आगाज…प्रभारी मंत्री मदन सहनी बोले—महिलाओं की भागीदारी देखकर कार्यक्रम ‘सुपर से भी ऊपर… जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा ने कहा—जीविका ने महिलाओं को निर्णय लेने का अधिकार दिया…

जीविका दीदियों की गूंज से खगड़िया में ‘नीतीश संवाद’ का भव्य आगाज…प्रभारी मंत्री मदन सहनी बोले—महिलाओं की भागीदारी देखकर कार्यक्रम ‘सुपर से भी ऊपर…

जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा ने कहा—जीविका ने महिलाओं को निर्णय लेने का अधिकार दिया…

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान एवं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को शहर से सटे बछौता स्थित राज कौशल रिसोर्ट में जनता दल यूनाइटेड द्वारा ‘नीतीश संवाद—जीविका दीदी का 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लिया, जिससे सभागार खचाखच भर गया। महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के जिला प्रभारी मंत्री मदन सहनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने की, जबकि मंच संचालन जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष राका सहाय ने किया। बिहार गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आगत अतिथियों का अंगवस्त्र, माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। मालूम हो कि कार्यक्रम से पूर्व प्रभारी मंत्री मदन सहनी सहित जदयू के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के दौरान सभागार में मौजूद जीविका दीदियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बीच-बीच में ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ और ‘जीविका दीदी जिंदाबाद’ के नारों से परिसर गूंजता रहा।

महिलाओं के जीवन में आया व्यापक बदलाव : मदन सहनी

मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री मदन सहनी ने जीविका दीदियों को 20 वर्षों की उपलब्धियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जीविका ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में व्यापक बदलाव लाने का काम किया है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दो दशक पहले बड़ी संख्या में महिलाएं घर की चारदीवारी तक सीमित थीं, जबकि आज वही महिलाएं आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं और परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में अपनी भूमिका निभा रही हैं। मंत्री ने कहा कि वर्ष 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीविका की शुरुआत हुई। इसके माध्यम से महिलाओं को संगठित कर आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला। मदन सहनी ने कार्यक्रम में जीविका से संबंधित विभिन्न आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में 13 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह गठित हो चुके हैं तथा करीब 1 करोड़ 88 लाख महिलाएं इन समूहों से जुड़ी हैं। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं और करीब 50 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगभग 75 हजार करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी गतिविधियों में भी जीविका दीदियों की भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड सहित शिक्षा, छात्रवृत्ति एवं विद्यालयी सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया।

शासन और विकास में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी

प्रभारी मंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किए जाने से बड़ी संख्या में महिलाएं निर्वाचित होकर सार्वजनिक जीवन में अपनी भूमिका निभा रही हैं। इससे शासन एवं विकास की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों के सुझावों एवं मांगों पर तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि, 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली एवं शराबबंदी जैसे निर्णयों का उल्लेख किया। मदन सहनी ने जीविका दीदियों से एकजुटता बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि महिलाओं की संगठित शक्ति समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, इलाज और अन्य जरूरी कार्यों के लिए परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जीविका समूहों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने भविष्य में परिसीमन के बाद पंचायतों, लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्रों में संभावित बदलाव का उल्लेख करते हुए महिलाओं से सार्वजनिक जीवन में अपनी भागीदारी के लिए जागरूक एवं सक्रिय रहने का आह्वान किया।

जीविका ने महिलाओं को निर्णय लेने का अधिकार दिया : अनुराधा कुशवाहा

जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक भागीदारी के लिए किए गए प्रयासों का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाओं को समूह के रूप में संगठित कर बचत, रोजगार, स्वरोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने का काम किया गया। जीविका से जुड़ने के बाद महिलाएं परिवार एवं समाज से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर स्वयं निर्णय लेने में सक्षम हुई हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक आत्मनिर्भरता ने महिलाओं के आत्मविश्वास को मजबूत किया है तथा सामाजिक दायित्वों में उनकी भूमिका का भी विस्तार हुआ है। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों, शिक्षा, रोजगार एवं आर्थिक अवसरों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। अनुराधा कुशवाहा ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित पार्टी नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।

शुरुआती उद्बोधन ने बढ़ाया उत्साह, धन्यवाद ज्ञापन भी चर्चा में

जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री के शुरुआती उद्बोधन से कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं में उत्साह बढ़ा। वहीं नगर परिषद उपसभापति शबनम जवीना द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

कार्यक्रम में जदयू के अलौली विधायक रामचंद्र सदा, कार्यक्रम प्रभारी रीता कुमारी, प्रदेश सचिव नीलम वर्मा, पंकज कुमार पटेल, राजकुमार फोगला, दीपक सिन्हा, उमेश सिंह पटेल, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, सुनील कुमार, धर्मेंद्र महतो, मो शहाब उद्दीन, प्रभाकर चौधरी मन्टून, प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. धीरेंद्र कुमार, सावन कुमार बंटी, रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, मायाराम मंडल, रूपेश कुमार, प्रभात शर्मा, ललित चौधरी, चन्देश्वरी राम, आदित्य पटेल, सिद्धांत छोटू, निर्मला कुमारी, वीणा पासवान, विनय सिंह, रोशन, ममता जायसवाल, पूनम जायसवाल, वंदना भारती, मुन्नी जायसवाल, पार्वती देवी, चन्द्रप्रभा देवी, मिथलेश देवी, सुधा कुमारी, रिंकी कुमारी, तुलसी देवी, राखी देवी, मालती देवी, सरिता देवी, हीरा देवी, इंदूला देवी, सुबोध यादव, फिरदोस आलम, अनुज शर्मा, पंकज चौधरी, संजय जायसवाल, सुनील कुमार सिंह, ललन कुमार, नीलकमल पटेल, संजय कुमार, अंगद कुमार, कमल किशोर पटेल, किरणदेव करण, उदय प्रसाद सिंह, रामप्रवेश यादव, सैफ उद्दीन, अमित कुमार गौतम, ऋषभ कुमार एवं डॉ. रवि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं जीविका दीदियां मौजूद रहीं। महिलाओं की व्यापक सहभागिता एवं उत्साह के बीच कार्यक्रम का समापन हुआ।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close