खगड़िया: मंत्री दीपक प्रकाश के स्वागत को सज रहा तेलीहार… जिलाध्यक्ष परमानंद सिंह कुशवाहा के आवास पर जुटेंगे रालोमो कार्यकर्ता…होगा भव्य स्वागत

खगड़िया: मंत्री दीपक प्रकाश के स्वागत को सज रहा तेलीहार… जिलाध्यक्ष परमानंद सिंह कुशवाहा के आवास पर जुटेंगे रालोमो कार्यकर्ता…होगा भव्य स्वागत

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के खगड़िया जिलाध्यक्ष परमानंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि 13 सितंबर 2025 को बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश का मां कात्यायनी की पावन धरती तेलीहार में आगमन होगा। मंत्री अपने निजी कार्य से मधेपुरा जाने के क्रम में तेलीहार स्थित जिलाध्यक्ष परमानंद सिंह कुशवाहा के आवास पर पहुंचेंगे।

जिलाध्यक्ष परमानंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि मंत्री दीपक प्रकाश के आगमन को लेकर रालोमो कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में रालोमो कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के आवास पर मंत्री का भावपूर्ण स्वागत करेंगे। इस दौरान पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

जिलाध्यक्ष परमानंद सिंह कुशवाहा ने कहा कि मंत्री दीपक प्रकाश का तेलीहार आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का अवसर है। उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close