खगड़िया: डीएम विक्रम विरकर के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य लगातार जारी…50 स्थानों पर कम्युनिटी किचन, 165 नावें और 08 बोट एम्बुलेंस सेवा सक्रिय

खगड़िया: डीएम विक्रम विरकर के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य लगातार जारी…50 स्थानों पर कम्युनिटी किचन, 165 नावें और 08 बोट एम्बुलेंस सेवा सक्रिय

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिलाधिकारी विक्रम विरकर के निर्देश पर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार युद्धस्तर पर जारी है। प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री, भोजन, स्वास्थ्य सेवा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्तरों पर समन्वित रूप से कार्य किया जा रहा है। जिले में बाढ़ से प्रभावित कुल 1,63,159 जनसंख्या एवं 37,955 परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रभावित परिवारों के लिए 50 स्थानों पर कम्युनिटी किचन संचालित किए जा रहे हैं, जहां प्रतिदिन दो समय भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं 02 राहत शिविरों में रह रहे लोगों के लिए नाश्ता, भोजन एवं रात्रि भोजन की व्यवस्था की गई है। राहत एवं बचाव कार्यों को सुचारु बनाए रखने के लिए जिले में 165 नावों का परिचालन किया जा रहा है। आपात परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 08 बोट एम्बुलेंस भी संचालित हैं। जिलाधिकारी विक्रम विरकर के निर्देश पर प्रभावित परिवारों के बीच GR राशि के सत्यापन का कार्य भी लगातार किया जा रहा है। संबंधित पदाधिकारी एवं अधिकारी क्षेत्र में पहुंचकर स्थलीय सत्यापन कर रहे हैं, ताकि पात्र लाभुकों को सहायता राशि का लाभ पारदर्शी एवं सुगम तरीके से मिल सके। बाढ़ आश्रय स्थलों पर लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बच्चों के लिए अस्थायी विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र एवं गेम जोन, जबकि महिलाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा लोगों के स्वास्थ्य एवं मानसिक wellbeing को ध्यान में रखते हुए सुबह एवं शाम योगाभ्यास भी कराया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आवश्यकता के अनुरूप प्रभावित क्षेत्रों में संसाधनों एवं सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है, ताकि बाढ़ की विषम परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों को सुरक्षित वातावरण के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होती रहें।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close