Khagaria:  रहीमपुर की तीनों पंचायतें पूर्ण बाढ़ प्रभावित घोषित:  बबलू मंडल, विधायक …विधायक की पहल से बाढ़ पीड़ितों को मिलेगी आर्थिक सहायता…15 सितंबर तक खातों में सात-सात हजार रुपये अंतरण की संभावना…

Khagaria:  रहीमपुर की तीनों पंचायतें पूर्ण बाढ़ प्रभावित घोषित:  बबलू मंडल, विधायक …विधायक की पहल से बाढ़ पीड़ितों को मिलेगी आर्थिक सहायता…15 सितंबर तक खातों में सात-सात हजार रुपये अंतरण की संभावना…

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/प्राप्त सूचनानुसार सदर विधानसभा क्षेत्र के रहीमपुर दक्षिणी, रहीमपुर मध्य एवं रहीमपुर उत्तरी पंचायतों को पूर्ण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। गंगा और गंडक नदियों के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण इन पंचायतों के अधिकांश इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। वहीं, मानसी प्रखंड के भी कुछ हिस्से बाढ़ से प्रभावित हैं।
बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। विधायक ने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई के माध्यम से दो समय का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही, सूखा राशन एवं स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि उन्होंने जिला पदाधिकारी, बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बातचीत एवं पत्राचार कर रहीमपुर दक्षिणी, रहीमपुर मध्य और रहीमपुर उत्तरी पंचायतों को पूर्ण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने तथा प्रत्येक चिन्हित आपदा पीड़ित परिवार को सात-सात हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। इसके परिणामस्वरूप तीनों पंचायतों को पूर्ण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी चिन्हित बाढ़ पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में सात-सात हजार रुपये की राशि 15 सितंबर तक अंतरण किए जाने की संभावना है।
विधायक ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग तथा मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया।

*जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने विधायक को दिया साधुवाद*

रहीमपुर की तीनों पंचायतों को पूर्ण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किए जाने पर जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सदर विधायक बबलू कुमार मंडल की पहल से बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत एवं आर्थिक सहायता दिलाने की दिशा में सार्थक कदम उठाया गया है। आपदा की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से खड़े होकर सहायता करने वाले सभी लोगों के मानवीय प्रयासों को सलाम है। उन्होंने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।
वहीं, इस निर्णय पर भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पार्षद कृष्ण कुमार यादव उर्फ मुन्ना भाई, जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ललित चौधरी, युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार गौतम, जदयू पंचायत अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, जदयू नेत्री पार्वती देवी, डॉ. रंजन कुमार साह, अंकेश कुमार पासवान, उपसरपंच धर्मेंद्र यादव सहित अन्य लोगों ने सदर विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।
पूर्ण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित होने के बाद पीड़ित परिवारों में कुछ राहत की उम्मीद जगी है। हालांकि, बाढ़ के कारण भदई फसल एवं पशुचारे को भारी नुकसान हुआ है। पशुधन के लिए चारे और सुरक्षित स्थान की समस्या बनी हुई है तथा आमजन को आवागमन सहित रोजमर्रा की जिंदगी में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ की मार से हुए नुकसान और पीड़ा को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। अब प्रभावित परिवारों को राहत राशि, खाद्यान्न, पशुचारा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की निरंतर उपलब्धता से बड़ी उम्मीद है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close