
फरक्का जल संधि पर खगड़िया में जदयू का हुंकार… ‘नीतीश संवाद’ में हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया बिहार के हितों की रक्षा का संकल्प…संजय झा बोले—फरक्का संधि से बिहार को हो रही क्षति, यथावत रखना बिहार के हित में नहीं… उमेश कुशवाहा ने कहा—संधि यथावत रखने की कोशिश हुई तो जदयू करेगा खुलकर विरोध
फरक्का जल संधि पर खगड़िया में जदयू का हुंकार… ‘नीतीश संवाद’ में हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया बिहार के हितों की रक्षा का संकल्प…संजय झा बोले—फरक्का संधि से बिहार को हो रही क्षति, यथावत रखना बिहार के हित में नहीं… उमेश कुशवाहा ने कहा—संधि यथावत रखने की कोशिश हुई तो जदयू करेगा खुलकर विरोध…
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ आज 9 सितंबर 2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तहत शहर से सटे बछौता स्थित शारदा फार्म हाउस में जदयू द्वारा पूर्व निर्धारित ‘फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद’ कार्यक्रम ऐतिहासिक एवं भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जदयू के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी और हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने इसे यादगार बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने की, जबकि मंच संचालन जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बिहार गीत की प्रस्तुति के बाद उदय प्रसाद सिंह तथा बादल कुमार के हार्मोनियम एवं तबले की संगत पर स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। विभिन्न प्रखंड अध्यक्षों ने अतिथियों को विशाल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा, विधायक बबलू कुमार मंडल, मुख्यालय प्रभारी सुमित सिंह महतों, प्रदेश महासचिव सुनील कुमार सिंह एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अंगवस्त्र, माला, बुके और प्रतीक चिन्ह भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, जेसीबी से पुष्पवर्षा बनी आकर्षण का केंद्र
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के खगड़िया आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जिला सीमा क्षेत्र से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जगह-जगह भव्य स्वागत किया। नन्हकू मंडल टोला, सैनिक लाइन होटल, जदयू कार्यालय तथा सन्हौली स्थित जदयू नेता पंकज कुमार पटेल के दरवाजे के सामने सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।
कार्यक्रम स्थल के निकट कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में जेसीबी के माध्यम से पुष्पवर्षा कर दोनों नेताओं का स्वागत किया। फूलों की बारिश के बीच संजय झा और उमेश सिंह कुशवाहा का स्वागत समारोह का यादगार दृश्य बन गया। उत्साहित कार्यकर्ताओं के जोश और नारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।
बिहार के हितों को ध्यान में रखकर हो फरक्का समझौते का भविष्य : संजय झा*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने फरक्का जल संधि को बिहार के लिए गंभीर विषय बताते हुए कहा कि इसके कारण बिहार को पिछले कई दशकों से पर्यावरणीय और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नदियों में बालू और गाद जमा होने से प्राकृतिक जलप्रवाह प्रभावित हुआ है तथा गंगा, गंडक और कोसी सहित विभिन्न नदियों के किनारे बसे लोगों को बाढ़ और कटाव की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फरक्का जल संधि के मामले में लगातार बिहार के हितों की आवाज उठाते रहे हैं। दिसंबर 2026 में संधि की अवधि समाप्त होने के संदर्भ में बिहार के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगे की नीति तय की जानी चाहिए। यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर से जुड़ा है, इसलिए इसे राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने की आवश्यकता है।
संजय झा ने कहा कि 1996 में भारत-बांग्लादेश गंगाजल बंटवारा संधि के समय बिहार के हितों का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा गया। इसका खामियाजा बिहार को बाढ़, कटाव, गाद और जल संकट के रूप में भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि तीन दशक से बिहार पर्यावरणीय एवं आर्थिक नुकसान झेल रहा है और संधि के प्रभावों का वैज्ञानिक एवं समग्र अध्ययन आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि शुष्क मौसम में फरक्का के माध्यम से बांग्लादेश को पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था के बीच बिहार में जल उपलब्धता का प्रश्न गंभीर बना रहता है। ऐसे में संधि के भविष्य को तय करते समय बिहार की सिंचाई, पेयजल, उद्योग और आने वाली पीढ़ियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। यदि भविष्य में कोई समझौता होता है तो वह 2050 तक बिहार की आवश्यकताओं और दीर्घकालीन हितों को ध्यान में रखकर होना चाहिए।
यथावत रखने की बात पर जदयू करेगा खुलकर विरोध : उमेश सिंह कुशवाहा*
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि फरक्का जल संधि को लेकर पार्टी के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा द्वारा लगातार बिहार के हित में प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह संधि बिहार के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि निकट भविष्य में इस संधि के नवीनीकरण पर चर्चा होती है तो बिहार के हितों को ध्यान में रखकर ही कोई निर्णय स्वीकार्य होगा। संधि को यथावत रखने की स्थिति में जदयू इसका खुलकर विरोध करेगा।
फरक्का संधि से बिहार को भारी भौगोलिक व पर्यावरणीय नुकसान : बबलू मंडल*
जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि फरक्का जल संधि के कारण बिहार को भौगोलिक, पर्यावरणीय और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। नदियों का प्राकृतिक स्वरूप प्रभावित हो रहा है और कई स्थानों पर नदियां अपना रास्ता बदल रही हैं। बालू और गाद से नदी का पेट भरने के कारण जलप्रवाह प्रभावित है। कटाव के चलते गांव के गांव उजड़ रहे हैं तथा उपजाऊ भूमि लगातार नष्ट हो रही है।
मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प : अनुराधा कुशवाहा*
जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने आगत अतिथियों का स्वागत, सम्मान एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि बिहार के हितों की रक्षा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जिस महत्वपूर्ण विषय को लेकर संघर्ष का शंखनाद किया है, उसे जदयू कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता फरक्का जल संधि के प्रभावों और बिहार के हितों से जुड़े तथ्यों को लोगों तक पहुंचाकर व्यापक जनजागरूकता पैदा करेंगे, ताकि बिहार के हितों की मजबूती से रक्षा हो सके और प्रदेश को भविष्य में होने वाले संभावित नुकसान से बचाया जा सके।
फरक्का जल संधि के प्रभावों पर दिखाई गई फिल्म
कार्यक्रम के दौरान फरक्का जल संधि से बिहार को होने वाली बाढ़, कटाव, गाद जमाव एवं अन्य समस्याओं को रेखांकित करती एक विशेष फिल्म भी एलसीडी स्क्रीन पर प्रदर्शित की गई। फिल्म के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा फरक्का जल संधि को लेकर उठाए गए सवालों, बिहार के हितों से जुड़े मुद्दों तथा इसके संभावित प्रभावों को विस्तार से दर्शाया गया। फिल्म के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से इसे देखा और बिहार के हितों की रक्षा के संकल्प को दोहराया।


कार्यक्रम में विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, अलौली विधायक रामचंद्र सदा, कहलगांव विधायक व श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शुभानंद मुकेश, राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज ऋषिदेव, महिला आयोग की सदस्य साधना देवी सदा, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीतीश पटेल, पूर्व विधायक चन्दन राम, कार्यक्रम प्रभारी शम्भू प्रसाद कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी सुमित सिंह महतों, प्रदेश महासचिव सुनील कुमार सिंह, संतोष कुशवाहा, प्रदेश सचिव नीलम वर्मा, मीडिया सेल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल, बेगूसराय जिला अध्यक्ष नन्दलाल मंडल, अरूण कुमार यादव, सुबोध पटेल, पंकज कुमार पटेल, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार फोगला, अशोक कुमार सिंह, अजय मंडल, नूतन सिंह पटेल, शंभू झा, अरूण केसरी, चन्दन कश्यप, मनोज कुमार सिंह, उमेश सिंह पटेल, कैप्टन योगेन्द्र सिंह, दीपक सिन्हा, सुशांत यादव, सुबोध यादव, मानसी नगर सभापति प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू, निर्मला कुमारी, वीणा पासवान, अविनाश पासवान, रूस्तम अली, डॉ. नीतीश पटेल नेक्टर, प्रभाकर चौधरी मंटून, सावन कुमार बंटी, धर्मेंद्र महतो, राजीव रंजन, ललित चौधरी, चन्देश्वरी राम, पंकज चौधरी, सिद्धांत सिंह छोटू, दिलीप कुमार पोद्दार, केदार प्रसाद सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, परमानंद राय, सुनील कुमार सिंह, पुरूषोत्तम अग्रवाल, राजीव गुप्ता, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, पृथ्वीचंद्र सिंह, नन्दलाल मंडल, प्रवीण चौरसिया, विनय सिंह रोशन, शहाब उद्दीन, संदीप केडिया, रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, रूपेश कुमार, संजय सिंह कुशवाहा, अशोक राय, मायाराम मंडल, सुबोध साह, अमरेंद्र कुमार सिंह, प्रभात शर्मा, फिरदोस आलम, लोहा सिंह, रंजीत झा, शिवनन्दन सिंह, मदन मोहन मेहता, नीतीश सिंह पटेल, पंकज सिंह पिंकू मुखिया, राजेश सिंह मुखिया, ललन कुमार मुखिया, ममता जायसवाल, पार्वती देवी, अनुज शर्मा, अंगद कुमार, कमल कुमार पटेल, नीलकमल पटेल, कमल किशोर पटेल, पंकज गुप्ता, संजय जायसवाल, किरणदेव करण, अनिल पोद्दार, डॉ. रवि, जदयू नेता गणेश पटेल, हर्षवर्धन कुशवाहा, राजवर्धन कुशवाहा, जयजयराम कुमार, नवनीत कुमार सिंह, गुड्डू यादव, पूनम जायसवाल, मुन्नी जायसवाल, वन्दना भारती, मिथलेश देवी, प्रवीण कुमार पटेल, आदित्य पटेल, प्रशांत पटेल, अविनाश कुमार, विराट पटेल, रंजन कुमार, मदन वर्मा, जितेंद्र पासवान , मोनिका कुमारी सहित हजारों की संख्या में जदयू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





