खगड़िया: रक्षाबंधन पूर्व डीएम विक्रम विरकर को बच्चों ने बांधा रक्षासूत्र…प्रशासन और समाज के बीच स्नेह, विश्वास व भाईचारे का दिया संदेश..

खगड़िया: रक्षाबंधन पूर्व डीएम विक्रम विरकर को बच्चों ने बांधा रक्षासूत्र…प्रशासन और समाज के बीच स्नेह, विश्वास व भाईचारे का दिया संदेश..

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ रक्षाबंधन के पावन पर्व के पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर एवं सरस्वती विद्या मंदिर, खगड़िया के विद्यार्थियों एवं आचार्यों ने जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रशासनिक अधिकारियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और रक्षाबंधन की पवित्र भावना को अभिव्यक्त किया। बच्चों के इस आत्मीय पहल से समाहरणालय परिसर में भी उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मिठाइयां एवं चॉकलेट वितरित कीं तथा रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर शिक्षा और सफलता की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह अवसर प्रशासन और समाज के बीच स्नेह, सम्मान एवं अपनत्व के रिश्ते को मजबूत करने वाला रहा। रक्षासूत्र ने प्रेम, विश्वास, जिम्मेदारी और भाईचारे के उस पवित्र भाव को प्रकट किया, जो भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों की पहचान है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close