TLC यूनियन ट्रस्ट का दूसरा स्थापना दिवस केक काटकर समारोहपूर्वक मनाया गया… अध्यक्ष परमानंद सिंह कुशवाहा बोले—संगठन में बहुत शक्ति है, तन-मन-धन से समर्पित हूं…

TLC यूनियन ट्रस्ट का दूसरा स्थापना दिवस केक काटकर समारोहपूर्वक मनाया गया… अध्यक्ष परमानंद सिंह कुशवाहा बोले—संगठन में बहुत शक्ति है, तन-मन-धन से समर्पित हूं…

खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस। आज शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को TLC यूनियन ट्रस्ट, खगड़िया का दूसरा स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन न्यू कोशी हॉस्पिटल के दूसरे मंजिल पर स्थित ट्रस्ट के कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष परमानंद सिंह कुशवाहा सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां मनाईं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष परमानंद सिंह कुशवाहा, सचिव अशोक सिंह, कोषाध्यक्ष संजीत सिंह एवं मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर ट्रस्ट की अब तक की गतिविधियों, संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष परमानंद सिंह कुशवाहा ने कहा कि संगठन में बहुत शक्ति है। वे ट्रस्ट के प्रति तन, मन और धन से समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों की एकजुटता और सहयोग से संगठन को और मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ ट्रस्ट के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की अपील की।

वहीं ज्वाला सिंह ने कहा कि ट्रस्ट को मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों को अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से मजबूत होने पर ट्रस्ट सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित कर सकेगा। इस अवसर पर ज्वाला सिंह ने ट्रस्ट को 10 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया। वहीं कुंदन कुमार सिंह ने दस हजार तथा गुरुदेव सिंह ने भी पांच हजार रूपये सहयोग राशि जमा किया। अध्यक्ष परमानंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि आने वाले दिनों में ट्रस्ट की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में टावर लाइन के ठेकेदारों, मजदूरों एवं संबंधित कंपनियों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टावर लाइन के क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूरों और अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिसे सम्मानित करना ट्रस्ट का उद्देश्य रहेगा।

उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि संगठन की आगामी दिशा और जिम्मेदारियों को तय करने का भी दिन है। ट्रस्ट भविष्य में सामाजिक सरोकार और संगठन से जुड़े हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगा।  कार्यक्रम में कुंदन कुमार सिंह, ज्वाला सिंह, प्रकाश सिंह, मुकेश कुमार सिंह, रत्न सिंह, बबलू सिंह, बिट्टू कुमार, मनखुश कुमार, अंजनी कुमार, डॉ. मनोज सिंह, अभिनाश कुमार कुशवाहा एवं गुरुदेव सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी ने एकजुट होकर ट्रस्ट को मजबूत बनाने और भविष्य में बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close