खगड़िया: SP भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई… पांच घंटे में अपहृत बालक सकुशल बरामद…दो आरोपी गिरफ्तार

खगड़िया: SP भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई… पांच घंटे में अपहृत बालक सकुशल बरामद…दो आरोपी गिरफ्तार…

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ गंगौर थाना क्षेत्र से अपहृत किए गए एक बालक को खगड़िया पुलिस ने महज पांच घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई खगड़िया के पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए की। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को सूचना मिली कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया है और उसके परिजनों से पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर अपहृत बालक की बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू की गई। मालूम हो कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेगूसराय के कपसिया नगर थाना क्षेत्र से बालक को करीब पांच घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने हिटलर कुमार एवं बलराज कुमार, दोनों निवासी सिंघौल डीह, थाना सिंघौल, जिला बेगूसराय, को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में गंगौर थाना कांड संख्या 138/26, दिनांक 20 अगस्त 2026, के तहत धारा 137(2)/140(2)/3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में गंगौर थानाध्यक्ष श्यामसुंदर पासवान के साथ डीआईयू टीम एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत बालक को सुरक्षित बरामद करने में सफलता मिली।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close