
खगड़िया में कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को निःशुल्क मिलेगा 1.1 किलोवाट का सोलर पैनल…
खगड़िया में कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को निःशुल्क मिलेगा 1.1 किलोवाट का सोलर पैनल…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कुटीर ज्योति (बीपीएल) उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अलौली प्रखंड की कमाथान पंचायत में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता, विद्युत, खगड़िया श्री कुंदन कुमार ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत पात्र कुटीर ज्योति (बीपीएल) उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर 1.1 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल पूर्णतः निःशुल्क लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों से सोलर पैनल की स्थापना के लिए किसी प्रकार की राशि नहीं ली जाएगी। योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को स्वच्छ एवं सस्ती सौर ऊर्जा का लाभ मिलेगा। इससे बिजली की बचत के साथ-साथ अक्षय ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस दौरान ग्रामीणों को योजना की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
जिला प्रशासन ने आमजनों से सौर ऊर्जा अपनाने, बिजली की बचत करने तथा स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की अपील की है।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




