पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत खगड़िया में सोलर मेला आयोजित.. सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं को किया गया सम्मानित… अधिकारियों ने स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की अपील..

 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत खगड़िया में सोलर मेला आयोजित.. सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं को किया गया सम्मानित… अधिकारियों ने स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की अपील..

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आम लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर, खगड़िया में सोलर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सोलर मेले में उप विकास आयुक्त श्वेता भारती, अपर समाहर्ता आरती, विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल बेगूसराय, विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल खगड़िया, अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया सहित विद्युत विभाग के सहायक विद्युत अभियंता एवं कनीय विद्युत अभियंता, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा सोलर पैनल से जुड़ी कार्यरत एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्युत उपभोक्ताओं ने भी मेले में भाग लिया। मेले का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना तथा योजना से मिलने वाले लाभों से अवगत कराना था। इस दौरान उपभोक्ताओं को घरों की छत पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने, योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया, सब्सिडी तथा सोलर पैनल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

मेले में उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों एवं सोलर एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। अधिकारियों ने बताया कि योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित विद्युत कार्यालय अथवा अधिकृत सोलर एजेंसी से संपर्क कर समाधान कराया जा सकता है। इस अवसर पर सोलर संयंत्र स्थापित कराने वाले उपभोक्ताओं को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित उपभोक्ताओं में श्री पुरुषोत्तम कुमार सिंह, श्री अमिष कुमार, श्री योगेश चन्द्र गुप्ता, श्री अनु कुमार, श्री अभिमनंद कुमार सिंह एवं श्री जय कृष्ण कुमार शामिल रहे। अधिकारियों ने आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अपने घरों की छत पर सोलर संयंत्र स्थापित कर स्वच्छ एवं सौर ऊर्जा को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। रूफटॉप सोलर को बढ़ावा मिलने से परिवारों को बिजली के खर्च में बचत के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close