खगड़िया: सैदपुर में जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा के साथ अंशु देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार.. स्थानीय समस्याओं की ली जानकारी, समाधान का दिया भरोसा

खगड़िया: सैदपुर में जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा के साथ अंशु देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार.. स्थानीय समस्याओं की ली जानकारी, समाधान का दिया भरोसा

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार का मंगलवार देर शाम पटना से सहरसा जाने के क्रम में खगड़िया जिले में जदयू कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया। मानसी पश्चिमी रेलवे केबिन ढाला, लोहिया चौक, चकहुसैनी एवं सैदपुर में जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान जदयू प्रदेश महासचिव सह प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुमित सिंह महतो भी उनके साथ मौजूद रहे। सैदपुर पहुंचने पर मंत्री श्रवण कुमार पूर्व मुखिया प्रत्याशी अवधेश सिंह के आवास पर कुछ देर रुके। यहां बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने बातचीत की तथा स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। मंत्री ने समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने जदयू संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा, प्रदेश महासचिव सुमित सिंह महतो, प्रदेश सचिव नीलम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला महासचिव राजीव रंजन, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, पंकज कुमार गुप्ता, हर्षवर्धन कुशवाहा, जयप्रकाश मौर्य, भविष्य सिंह कुशवाहा, मानसी नगर अध्यक्ष रौशन कुमार, दीपक कुमार सिंह एवं अवधेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

अंशु देवी को मंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सैदपुर पहुंचने पर मंत्री श्रवण कुमार ने अवधेश सिंह के परिवार की स्मृति शेष अंशु देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मंत्री ने परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही और उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close