खगड़िया: पूर्व सैनिक संघ कार्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस…शहीदों को श्रद्धांजलि, वीरमाता एवं वीर नारी सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व सैनिक हुए सम्मानित

खगड़िया: पूर्व सैनिक संघ कार्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस…शहीदों को श्रद्धांजलि, वीरमाता एवं वीर नारी सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व सैनिक हुए सम्मानित

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/गौशाला रोड स्थित पूर्व सैनिक संघ कार्यालय में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में संघ के सचिव नायब सूबेदार नरेश प्रसाद यादव एवं उपाध्यक्ष सूबेदार सुरेश सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं अतिथियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के उपरांत आजादी की लड़ाई में शहीद हुए वीर सपूतों एवं देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शहीद किशोर कुमार की वीरमाता एवं शहीद मोहम्मद जावेद की पत्नी वीर नारी फरजाना खातून को पूर्व सैनिक संघ की ओर से सम्मानित किया गया।

समारोह में नायक विक्रांत कुमार एवं नायक राजेश कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए संघ द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं पूर्व सैनिक संघ के उपाध्यक्ष सूबेदार सुरेश सिंह, नायब सूबेदार रामचरित्र मालाकार, मास्टर वारंट ऑफिसर अरविंद प्रसाद चौरसिया एवं नायक सुरेश प्रसाद सिंह को जेएनकेटी स्टेडियम में जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किए जाने पर संघ की ओर से भी प्रसन्नता व्यक्त की गई। कैप्टन प्रदीप सिंह को सिविल कोर्ट खगड़िया में जिला जज द्वारा सम्मानित किया गया।

समारोह की खास बात यह रही कि पूर्व सैनिकों की पत्नियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक समारोह में भाग लिया और अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। संघ की ओर से सभी उपस्थित लोगों के लिए भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया।

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल अमोद कुमार, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के ऑफिसर इंचार्ज कर्नल अर्जुन प्रसाद, कैप्टन चंद्रवीर ठाकुर, कैप्टन राम सकल सिंह, कैप्टन योगेंद्र प्रसाद सिंह, सूबेदार चंद्र देव वर्मा, सूबेदार डीप सिंह, सूबेदार शिवजी साहनी, सूबेदार छोटन सिंह, सूबेदार श्याम नारायण सिंह, सूबेदार प्रीतम कुमार सिंह, सूबेदार मेजर अमर सिंह यादव, लेफ्टिनेंट संजय कुमार यादव, हवलदार निरंजन कुमार, हवलदार प्रिंस कुमार, हवलदार रविंद्र कुमार, पीओ कृष्ण कुमार पुष्प, नायब सूबेदार संजय मालाकार, हवलदार ललन कुमार सिंह, सूबेदार इंद्रदेव भूषण, सूबेदार पंकज कुमार मेहता सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

समारोह ने पूर्व सैनिकों की देशभक्ति, शौर्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को एक बार फिर जीवंत कर दिया। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close