एम.एस. रैशनल सैनिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस…ध्वजारोहण, भव्य परेड और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

एम.एस. रैशनल सैनिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस…ध्वजारोहण, भव्य परेड और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/राजेंद्र नगर स्थित एम.एस. रैशनल सैनिक स्कूल में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह में विद्यालय के निदेशक श्री सुमन कुमार एवं श्रीमती शालू राज विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यालय के सचिव डॉ. सुबोध कुमार एवं प्राचार्या श्रीमती रूभा कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया राष्ट्रीय ध्वजारोहण रहा। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी दी। अपने संबोधन में सचिव एवं प्राचार्या ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखने के लिए प्रेरित किया।

शानदार परेड ने मोहा मन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने अनुशासित एवं भव्य परेड प्रस्तुत की। विद्यार्थियों की शानदार कदमताल और अनुशासन ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया।

शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़ाया उत्साह

समारोह में विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिक्षिकाओं में वंदना कुमारी, मनीषा कुमारी, बबली कुमारी, उषा सिन्हा, शालिनी मिश्रा, प्राची प्रिया, राखी कुमारी एवं कल्पना मंडल तथा शिक्षकगण अंजनी कुमार अश्वनी, मंजय कुमार, गौतम कुमार, अभिषेक ठाकुर, ऋषिकेश कुमार, चंद्रमणि राज, सन्नी कुमार, चंदन कुमार, नीतीश कुमार एवं निरंजन कुमार मौजूद रहे।

देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा विद्यालय

ध्वजारोहण एवं संबोधन के बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीत, समूह गान, नृत्य एवं विभिन्न प्रेरणादायक प्रस्तुतियों ने पूरे विद्यालय परिसर को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के अंत में बच्चों एवं अतिथियों के बीच मिष्ठान वितरित किया गया। विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close