खगड़िया: स्वतंत्रता दिवस पर IMA-IDA ने मिलकर फहराया तिरंगा… चिकित्सकों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प..

खगड़िया: स्वतंत्रता दिवस पर IMA-IDA ने मिलकर फहराया तिरंगा… चिकित्सकों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प..

खगड़िया/  कौशी एक्सप्रेस/ 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर IMA के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार एवं IDA के अध्यक्ष डॉ. प्रभांशु कुमार ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सकों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर IMA के सचिव डॉ. शैलेन्द्र कुमार एवं IDA के सचिव डॉ. देबव्रत ने सभी चिकित्सकों एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. पवन कुमार ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि उन वीर शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर है, जिनकी कुर्बानी से हमें स्वतंत्र भारत में जीने का अधिकार मिला। चिकित्सक समाज की सेवा और जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।”

डॉ. प्रभांशु कुमार ने कहा, “आजादी की रक्षा और देश की प्रगति में हर नागरिक की जिम्मेदारी है। चिकित्सकों का दायित्व समाज के स्वास्थ्य की रक्षा करना है। हम सभी मिलकर सेवा, समर्पण और मानवता के भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।”

कार्यक्रम में डॉ. प्रेम कुमार, डॉ. प्रेम शंकर, डॉ. वर्षा, डॉ. प्रिया, डॉ. मीनू माया, डॉ. एस.के. पंसारी, डॉ. आर.के. तुलस्यान, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. नागमणी नंदन, डॉ. आर के रमन, डॉ. चंदन, डॉ. अर्णव आलोक, डॉ. अमित आनंद, डॉ. एस.जेड. रहमान, डॉ. प्रभात, डॉ. नरेंद्र, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. गुलसनोवर, डॉ. तरुण कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. आशीष रंजन, डॉ. नवनीत केडिया एवं डॉ. भावना , डॉ ऋतुराज सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की सेवा, मानवता की रक्षा और समाज को स्वस्थ एवं जागरूक बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close