
खगड़िया: जनता के दरवाजे पहुंचे ज्योतिष मिश्रा,… वार्ड 38-39 की समस्याओं का लिया जमीनी जायजा… समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
खगड़िया: जनता के दरवाजे पहुंचे ज्योतिष मिश्रा,… वार्ड 38-39 की समस्याओं का लिया जमीनी जायजा… समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा लगातार विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने वार्ड संख्या 38 एवं 39 के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जनता के बीच पहुंचे ज्योतिष मिश्रा के समक्ष स्थानीय लोगों ने सड़क, नाला, जलनिकासी, साफ-सफाई, जलजमाव, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं नगर परिषद के कर्मियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराने की बात कही। साथ ही जरूरत के अनुसार स्थल निरीक्षण कराकर समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करने का भरोसा दिलाया।
जनता के बीच जाकर ही समझी जा सकती है जमीनी समस्या
सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने कहा कि नगर परिषद का कार्यालय केवल कार्यालय की चारदीवारी तक सीमित नहीं है। जनप्रतिनिधियों की वास्तविक जिम्मेदारी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए पहल करना है। वार्डों में जाकर लोगों से सीधे संवाद करने से जमीनी स्तर की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिलती है और विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने में भी मदद मिलती है।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क एवं नाला निर्माण के साथ-साथ जलनिकासी, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
जनता से सीधा संवाद विकास की कुंजी
ज्योतिष मिश्रा ने कहा, “मेरे लिए जनता की समस्या ही सबसे महत्वपूर्ण विषय है। जिस वार्ड में जिस समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर जरूरी होगा, उसके लिए संबंधित विभाग और नगर परिषद के स्तर से कार्रवाई कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।”
उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र की समस्याओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जनता के सुझावों और सहयोग से नगर क्षेत्र के विकास को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जा सकता है।
वार्ड संख्या 38 एवं 39 में सभापति प्रतिनिधि के इस जनसंपर्क अभियान से स्थानीय लोगों में भी सकारात्मक माहौल देखने को मिला। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि के सीधे मोहल्ले में पहुंचकर समस्याएं सुनने से उनकी शिकायतें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचने और उनके समाधान की उम्मीद बढ़ी है।
सभापति प्रतिनिधि ने कहा कि आने वाले दिनों में नगर परिषद क्षेत्र के अन्य वार्डों में भी जाकर “जनता के बीच, जनता की समस्या के साथ” संवाद का यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक माना जाएगा, जब उसका सीधा लाभ आम नागरिकों तक पहुंचे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




