खगड़िया के स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि: श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में शुरू हुई अत्याधुनिक ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन…डॉ. विवेकानंद के प्रयासों से मरीजों को मिली अत्याधुनिक रक्त अवयव पृथक्करण की सुविधा… अब प्लेटलेट्स, प्लाज्मा और PRBC स्थानीय स्तर पर होंगे उपलब्ध..

खगड़िया के स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि: श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में शुरू हुई अत्याधुनिक ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन…डॉ. विवेकानंद के प्रयासों से मरीजों को मिली अत्याधुनिक रक्त अवयव पृथक्करण की सुविधा… अब प्लेटलेट्स, प्लाज्मा और PRBC स्थानीय स्तर पर होंगे उपलब्ध…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज 03 अगस्त 2026 को खगड़िया जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई। श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं शहीद प्रभु नारायण मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, परमानंदपुर (खगड़िया) के ब्लड बैंक में अत्याधुनिक ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन का शुभारंभ परबत्ता के विधायक बाबूलाल शौर्य, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, सचिव डॉ. शैलेन्द्र कुमार, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रेम कुमार, मेडिकल कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. ज्ञानभूषण, डॉ जैनेंद्र नाहर , नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा तथा संस्थापक निदेशक डॉ. विवेकानंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक बाबूलाल शौर्य ने कहा कि यह मशीन खगड़िया की लगभग 18 लाख आबादी के साथ-साथ आसपास के जिलों के मरीजों के लिए भी वरदान साबित होगी। अब एक यूनिट संपूर्ण रक्त (Whole Blood) को वैज्ञानिक प्रक्रिया के माध्यम से पैक्ड रेड ब्लड सेल्स (PRBC), प्लेटलेट्स और फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा (FFP) में अलग-अलग विभाजित कर जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे रक्त की एक-एक यूनिट का अधिकतम उपयोग संभव होगा और अधिक मरीजों को जीवनरक्षक उपचार मिल सकेगा।

आईएमए के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने कहा कि डेंगू एवं अन्य गंभीर बीमारियों में प्लेटलेट्स की आवश्यकता होने पर मरीजों को अब तक पटना, भागलपुर या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।
आईएमए के सचिव डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि दुर्घटनाओं, बड़ी शल्य चिकित्सा तथा गंभीर एनीमिया के मामलों में कई बार केवल PRBC की आवश्यकता होती है। नई व्यवस्था से मरीजों को आवश्यकता के अनुरूप रक्त अवयव उपलब्ध कराए जा सकेंगे, जिससे उपचार की गुणवत्ता बढ़ेगी और रक्त की बर्बादी भी रुकेगी।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि अब प्लाज्मा जैसे महत्वपूर्ण रक्त अवयवों के लिए मरीजों को जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने इस सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल प्रबंधन की सराहना की।

नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने बताया कि ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन की शुरुआत खगड़िया जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे जरूरतमंद मरीजों को प्लेटलेट्स, प्लाज्मा एवं अन्य रक्त अवयव स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे समय पर उपचार संभव होगा और बाहर के बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी।
मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमरीष कुमार ने बताया कि ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन की स्थापना खगड़िया की स्वास्थ्य सेवाओं के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे डेंगू, दुर्घटना, प्रसूति, थैलेसीमिया, गंभीर रक्तस्राव तथा बड़ी शल्य चिकित्सा वाले मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलेगा। साथ ही रक्तदान की प्रत्येक यूनिट का वैज्ञानिक एवं अधिकतम उपयोग सुनिश्चित होगा। कार्यक्रम में मानवता संरक्षण अभियान के राजमणि एवं नीतीश, ह्यूमैनिटी ब्लड डोनर्स के संस्थापक सरदार मनजीत, डॉ. प्रिंस, डॉ नवदीप, प्रवीश कुमार सहित अनेक चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नियमित रक्तदान के लिए उत्तम कुमार एवं साजन कुमार को विधायक बाबूलाल शौर्य ने सम्मानित भी किया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close