Trending

युवा क्रांतिकारी समाजवादी कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ… जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव व पूर्व विधायक रणवीर यादव ने किया उद्घाटन…मानव सेवा ही सबसे बड़ी ईश्वर सेवा : रणवीर यादव …शिव श्रद्धालुओं की सेवा-सहयोग से मिलती है अद्भुत अनुभूति : कृष्णा कुमारी यादव 

युवा क्रांतिकारी समाजवादी कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ… जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव व पूर्व विधायक रणवीर यादव ने किया उद्घाटन…

मानव सेवा ही सबसे बड़ी ईश्वर सेवा : रणवीर यादव 

शिव श्रद्धालुओं की सेवा-सहयोग से मिलती है अद्भुत अनुभूति : कृष्णा कुमारी यादव 

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/श्रावण मास की प्रथम सोमवारी के अवसर पर मुंगेर के उत्तरवाहिनी गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर बटेश्वर धाम एवं सिंघेश्वर धाम जाने वाले कांवरियों की सेवा के उद्देश्य से शहर के बलुआही बस स्टैंड स्थित युवा क्रांतिकारी समाजवादी कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन रविवार को जिला परिषद अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव एवं पूर्व विधायक रणवीर यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का पवित्र पर्व है। प्रथम सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मुंगेर से पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न शिवधामों की ओर प्रस्थान करते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा एवं सेवा के लिए लगाए गए इस शिविर का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।

पूर्व विधायक रणवीर यादव ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी ईश्वर सेवा है। कांवरियों की सेवा और सहयोग से आत्मिक संतोष के साथ अद्भुत अनुभूति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है। बाढ़ एवं अग्निपीड़ितों, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के साथ धार्मिक अवसरों पर श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके परिवार की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि कांवरियों की सेवा करना भगवान शिव की सच्ची आराधना के समान है।

उद्घाटन के बाद अतिथियों ने शिविर का निरीक्षण किया तथा कांवरियों के लिए उपलब्ध कराई गई पेयजल, शरबत, फलाहार, मिष्ठान एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया।

इस अवसर पर जदयू नेता अमित कुमार पप्पू, चैम्पियन यादव, अमिष अमोल, युवा क्रांतिकारी समाजवादी सेवा संघ के अश्वनी कुमार मंडल, शिक्षक नेता निकेश यादव, पंकज यादव, अशोक यादव, प्रिंस यादव, शिक्षक संजय यादव, कुंदन ठाकुर, संजय कुमार सुमन सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close