
पटना: प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष आर.एम.पी. मधुर ने बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी को सम्मान-पत्र देकर किया सम्मानित…
पटना: प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष आर.एम.पी. मधुर ने बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी को सम्मान-पत्र देकर किया सम्मानित…

पटना/ कौशी एक्सप्रेस/ 8 जुलाई 2026 (बुधवार)। बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री माननीय मदन सहनी को बुधवार को पटना स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार एवं कौशी एक्सप्रेस समाचारपत्र के संरक्षक आर.एम.पी. मधुर ने सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर आर.एम.पी. मधुर ने मंत्री मदन सहनी के जनसेवा, सुशासन एवं राज्य के विकास में दिए जा रहे उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान-पत्र भेंट किया। उन्होंने कहा कि समाज और राज्य के हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना प्रेरणादायक परंपरा है।
मालूम हो कि बातचीत के दौरान मंत्री मदन सहनी ने खगड़िया से प्रकाशित कौशी एक्सप्रेस समाचारपत्र की सराहना की। उन्होंने बताया कि खगड़िया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कौशी एक्सप्रेस समाचारपत्र का अवलोकन किया था। मंत्री ने कहा कि युवा संपादक पुरुषोत्तम कुमार “इंकलाब” ने उन्हें यह समाचारपत्र अवलोकनार्थ प्रेषित किया था। उन्होंने समाचारपत्र की प्रस्तुति, निष्पक्ष पत्रकारिता एवं जनसरोकारों से जुड़े समाचारों की प्रशंसा करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सम्मान-पत्र प्राप्त करने के बाद मंत्री मदन सहनी ने आर.एम.पी. मधुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सम्मान-पत्र मेरे लिए आशीर्वाद के समान है।” उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जनहित, पारदर्शिता एवं विकास के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार, लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका तथा बिहार के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। इस अवसर पर कोशी संध्या खबर दैनिक के संपादक क्रांति कुमार तथा अधिवक्ता सह पत्रकार (पटना) सौरभ सिन्हा भी उपस्थित थे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




