खगड़िया सदर विधायक बबलू मंडल के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता… कसरैया धार विकास योजना को 29.20 करोड़ की स्वीकृति… पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया आयाम

खगड़िया सदर विधायक बबलू मंडल के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता… कसरैया धार विकास योजना को 29.20 करोड़ की स्वीकृति… पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया आयाम
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार खगड़िया जिले की प्राकृतिक धरोहर कसरैया धार झील के विकास का रास्ता अब साफ हो गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में ईको पर्यटन एवं पार्क विकास योजना के तहत बेगूसराय वन प्रमंडल अंतर्गत मानसी स्थित कसरैया धार के ईको पर्यटन विकास के लिए ₹29 करोड़ 20 लाख 73 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस निर्णय से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों को उम्मीद है कि कसरैया धार अब बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान बनाएगी।

इस उपलब्धि पर खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि कसरैया धार के विकास के लिए उन्होंने विधानसभा से लेकर विभागीय स्तर तक लगातार प्रयास किए। उन्होंने बताया कि सबसे पहले बजट सत्र में तारांकित प्रश्न के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया, इसके बाद शून्यकाल में भी सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया। विधायक ने कहा कि उनके प्रयासों के बाद वन एवं पर्यावरण विभाग ने जिला प्रशासन से विस्तृत प्रस्ताव मांगा, जिसे तत्कालीन जिलाधिकारी नवीन कुमार ने तैयार कर सरकार को भेजा।
विधायक ने बताया कि प्रस्ताव भेजे जाने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा। वे स्वयं अधिकारियों और सर्वे टीम के साथ कसरैया धार का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे, जहां झील की प्राकृतिक संरचना, पर्यटन की संभावनाओं और स्थानीय जरूरतों का विस्तृत अध्ययन किया गया। उन्होंने कहा कि अब प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से जनता से किया गया वादा पूरा होने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि बजट सत्र के दौरान उन्होंने खगड़िया के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दे, जैसे शहर के ड्रेनेज सिस्टम, सदर अस्पताल के जलनिकासी प्रबंधन, डिग्री कॉलेज की स्थापना, राजेंद्र सरोवर के जीर्णोद्धार और कसरैया धार के विकास का मामला विधानसभा में प्रमुखता से उठाया था। सरकार द्वारा इन योजनाओं पर सकारात्मक पहल किए जाने से जिले के समग्र विकास को गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि कसरैया धार केवल एक झील नहीं, बल्कि खगड़िया की प्राकृतिक विरासत है। इसके ईको पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी तथा आसपास के दर्जनों गांवों के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। होटल, रेस्टोरेंट, नौकायन, स्थानीय हस्तशिल्प, परिवहन और गाइड सेवा जैसी गतिविधियों से बड़ी संख्या में लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।
विधायक ने कहा कि आगामी मानसून सत्र में भी वे जिले में उद्योग, निवेश और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन से जुड़े प्रस्ताव विधानसभा में उठाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में खगड़िया विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
विधायक बबलू कुमार मंडल ने कसरैया धार विकास योजना की स्वीकृति के लिए बिहार के मुख्यमंत्री तथा राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की सकारात्मक पहल से खगड़िया में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना पर्यटन और रोजगार की दृष्टि से जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close