
खगड़िया सांसद राजेश वर्मा की पहल लाई रंग…शिशवा पंचायत में कोसी कटाव रोकने का कार्य शुरू… 3 जुलाई को डीएम को लिखे पत्र के बाद प्रशासन की त्वरित कार्रवाई… ग्रामीणों ने जताया आभार
खगड़िया सांसद राजेश वर्मा की पहल लाई रंग…शिशवा पंचायत में कोसी कटाव रोकने का कार्य शुरू…
3 जुलाई को डीएम को लिखे पत्र के बाद प्रशासन की त्वरित कार्रवाई… ग्रामीणों ने जताया आभार
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ चौथम प्रखंड की शिशवा पंचायत में कोसी नदी के बढ़ते कटाव को रोकने के लिए कटावरोधी कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्रवाई सांसद राजेश वर्मा द्वारा 3 जुलाई को जिलाधिकारी को लिखे गए पत्र के बाद हुई, जिसमें उन्होंने तेजी से हो रहे कटाव पर चिंता जताते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की थी।
पिछले कई दिनों से कोसी नदी के लगातार कटाव के कारण शिशवा पंचायत के लोगों में भय का माहौल था। कटाव की वजह से कृषि भूमि नदी में समाती जा रही थी, वहीं कई परिवारों के घर भी खतरे की जद में आ गए थे। ग्रामीण लगातार प्रशासन से कटाव रोकने की मांग कर रहे थे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांसद राजेश वर्मा ने स्वयं जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया। सांसद के पत्र के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए, जिसके बाद शिशवा पंचायत में कटावरोधी कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
कटावरोधी कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि समय रहते किए जा रहे इस प्रयास से गांव, घरों और कृषि योग्य भूमि को सुरक्षित रखा जा सकेगा।
सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि जनता की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कटावरोधी कार्य पूरी गुणवत्ता और तेजी के साथ कराया जाए, ताकि भविष्य में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में समय पर कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है।
शिशवा पंचायत के ग्रामीणों ने भी कटावरोधी कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए सांसद और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया तथा उम्मीद जताई कि कार्य शीघ्र पूरा होने से कटाव पर स्थायी नियंत्रण मिलेगा और लोगों को लंबे समय तक राहत मिल सकेगी।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




