
श्रावण में शिवभक्तों की सेवा का महाअभियान : पृथ्वीचक में लगेगा मां कात्यायनी काँवरिया सेवा समिति का भव्य सेवा शिविर …समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय…
श्रावण में शिवभक्तों की सेवा का महाअभियान : पृथ्वीचक में लगेगा मां कात्यायनी काँवरिया सेवा समिति का भव्य सेवा शिविर …समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ माँ कात्यायनी काँवरिया सेवा समिति, खगड़िया की आम बैठक रविवार को राजेंद्र नगर स्थित उत्सव पैलेस में संपन्न हुई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्तों, समाजसेवियों एवं समिति सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रभाकर प्रभात ने की, जबकि संचालन समन्वय समिति के सचिव डॉ. अमित आनंद के निर्देशन में संपन्न हुआ।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाले पावन श्रावण मास के अवसर पर समिति द्वारा मुंगेर जिले के पृथ्वीचक (कुम्हरसार मोड़) में भव्य काँवरिया सेवा शिविर लगाया जाएगा। शिविर में बाबा भोलेनाथ के श्रद्धालु काँवरियों के लिए पेयजल, विश्राम, चिकित्सा सहायता, प्रसाद, भोजन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

बैठक के दौरान गत वर्ष आयोजित सेवा शिविर की विस्तृत प्रतिवेदन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कोषाध्यक्ष मनीष मिश्रा उर्फ मानस जी ने आय-व्यय का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष रखा। साथ ही आगामी सेवा शिविर को और अधिक सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से उपस्थित सदस्यों एवं शिवभक्तों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए।
इस अवसर पर पाटलिपुत्र सेंट्रल स्कूल के निदेशक जे.पी. सिंह, टाइनी टोट्स के प्राचार्य संजीव कुमार, सेंट माइकल के निदेशक भोला पांडे, समावेशी शिक्षण संस्थान के निदेशक नीतीश आजाद, कीन माइंड स्टडी सेंटर के निदेशक कुमार पिंटू नागर, उत्सव पैलेस के ऑनर नवीन कुमार तथा वरीय सदस्य मधु पटवा और अनिल पोद्दार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सेवा शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।
बैठक के अंत में उपाध्यक्ष पप्पू ठाकुर, संयोजक संजय मंडलोई, संयुक्त सचिव संजय यादव तथा सक्रिय सदस्य निरंजन, संजय सिंह, राधेश्याम शर्मा, संजीव प्रकाश, प्रभाष जी, चंचल झा, मनीष श्रीवास्तव, विजय रजक, मुकेश पासवान, शेखर सहनी, रमन सिंह सहित सभी सदस्यों ने पूर्ण सेवा-भाव, सामाजिक समर्पण एवं संगठनात्मक एकजुटता के साथ आगामी काँवरिया सेवा शिविर को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




