
खगड़िया: डीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवास बोर्ड (केजीबीवी) का किया निरीक्षण..टीबी उन्मूलन कार्यक्रम का फीता काटकर किया शुभारंभ…
खगड़िया: डीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवास बोर्ड (केजीबीवी) का किया निरीक्षण..टीबी उन्मूलन कार्यक्रम का फीता काटकर किया शुभारंभ…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवास बोर्ड (केजीबीवी), खगड़िया का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा छात्राओं की टीबी स्क्रीनिंग का निरीक्षण कर स्वास्थ्य जांच की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने दिव्यांग छात्राओं के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में संचालित दिव्यांग छात्राओं के लिए विशेष व्यवस्थाओं, स्मार्ट क्लास, स्टडी रूम, शौचालय, मेडिकल जांच, भोजन व्यवस्था तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार से अवलोकन किया। इसके उपरांत उन्होंने छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, रहन-सहन, भोजन, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। उल्लेखनीय है कि खगड़िया जिले में कुल 07 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं, जिनमें अलौली एवं परबत्ता में टाइप-III (कक्षा 6 से 12) तथा शेष प्रखंडों में टाइप-I (कक्षा 6 से 8) विद्यालय संचालित हैं।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में नामांकित 100 छात्राओं में से 82 छात्राएं उपस्थित पाई गईं… जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एसएसए) को छात्राओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। विद्यालय में एलपीजी गैस की उपलब्धता से संबंधित समस्या का शीघ्र समाधान कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही छात्रावास की सुरक्षा एवं नियमित गश्ती सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एसएसए) को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवास बोर्ड, खगड़िया को टाइप-I से टाइप-III में उत्क्रमित करने हेतु भूमि चिन्हित कर भवन निर्माण का प्रस्ताव विभाग को शीघ्र भेजने का निर्देश दिया। निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छात्राओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सुविधाओं से जुड़े सभी कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




