
दर्द में डूबे परिवार के आंसू पोंछने पहुंचे श्याम लाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज के संस्थापक डॉ विवेकानंद… हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा…न्यायपूर्ण कार्रवाई की उठाई मांग
दर्द में डूबे परिवार के आंसू पोंछने पहुंचे श्याम लाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज के संस्थापक डॉ विवेकानंद… हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा…न्यायपूर्ण कार्रवाई की उठाई मांग
खगड़िया कौशी एक्सप्रेस/ मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहिमपुर गांव में हाल ही में हुई हत्या की दर्दनाक घटना के बाद श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज के संस्थापक सह निदेशक डॉ. विवेकानंद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मृतक राम बालक सहनी के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
बताया जाता है कि गंडक नदी में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों द्वारा राम बालक सहनी की बेरहमी से पिटाई कर दी गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और आर्थिक स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है।
डॉ. विवेकानंद ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से पूरी घटना की जानकारी ली और कहा कि इस कठिन समय में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों की पढ़ाई और परिवार की आवश्यक जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस मौके पर मौजूद लोगों ने भी घटना की निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और न्याय की मांग उठाई।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




