
सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर खगड़िया जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार…24 एवं 28 जून को होगी परीक्षा…
सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर खगड़िया जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार…24 एवं 28 जून को होगी परीक्षा…
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), पटना द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर खगड़िया जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ कर दी गई है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 24 जून 2026 (बुधवार) को दो पालियों में तथा 28 जून 2026 (रविवार) को एकल पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को समय से पूर्व पहुंचने एवं परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटे पहले रिपोर्टिंग करने का निर्देश दिया गया है।
परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त बनाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी, बायोमेट्रिक सत्यापन, फ्रिस्किंग, मोबाइल जैमर एवं लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है।
जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने कहा कि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जबकि पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी पुलिस पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।
जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा में सम्मिलित हों।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




