दो वर्षों में विकास की नई इबारत: सांसद राजेश वर्मा ने गिनाई उपलब्धियां…करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण..

दो वर्षों में विकास की नई इबारत: सांसद राजेश वर्मा ने गिनाई उपलब्धियां…करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण..

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राजेश वर्मा ने अपने संसदीय कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज खगड़िया के खेल भवन में एक भव्य कार्यक्रम के तहत प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने पिछले दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों, जनहित योजनाओं तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को मीडिया एवं आमजन के समक्ष विस्तार से रखा।
कार्यक्रम की शुरुआत सांसद श्री राजेश वर्मा, परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य, नगर सभापति अर्चना कुमारी, जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह , डॉ. पवन जायसवाल, गजाधर यादव सहित अन्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके उपरांत सांसद महोदय ने मंच पर उपस्थित सभी सहयोगी दलों के नेताओं एवं अतिथियों का अभिनंदन किया।
इसके बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद श्री वर्मा ने कहा कि खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पुल-पुलिया, रेलवे, स्टेशन आधुनिकीकरण, ट्रेनों के ठहराव, रेलवे लाइन विस्तार सहित विभिन्न आधारभूत संरचनाओं के विकास से जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी साझा किया।
इस अवसर पर सांसद निधि मद से लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से 31 विकास योजनाओं का उद्घाटन किया गया। वहीं अन्य मदों से लगभग 2 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़कों एवं अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
इसके अतिरिक्त सीएसआर (CSR) मद से लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से 22 स्थानों पर ओपन जिम का उद्घाटन किया गया। साथ ही लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से 81 स्थानों एवं 27 अन्य स्थलों पर स्थापित हाई मास्ट लाइटों का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया गया।
सांसद श्री वर्मा ने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी खगड़िया लोकसभा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
कार्यक्रम में एनडीए के जिला अध्यक्षगण, विभिन्न घटक दलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सांसद राजेश वर्मा के दो वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close