
पश्चिम चंपारण के जदयू जिलाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद कुशवाहा के आकस्मिक निधन पर खगड़िया में शोक सभा..अनुराधा कुमारी कुशवाहा की अध्यक्षता में नेताओं ने दी श्रद्धांजलि…
पश्चिम चंपारण के जदयू जिलाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद कुशवाहा के आकस्मिक निधन पर खगड़िया में शोक सभा..अनुराधा कुमारी कुशवाहा की अध्यक्षता में नेताओं ने दी श्रद्धांजलि…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जनता दल (यूनाइटेड) पश्चिमी चम्पारण के जिलाध्यक्ष एवं कर्मठ संगठनकर्ता कन्हैया प्रसाद कुशवाहा के हृदयगति रुक जाने से असामयिक निधन होंने पर कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई। जहां उपस्थित नेताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर स्वर्गीय कुशवाहा की आत्मा के शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया। वहीं नेताओं द्वारा उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कन्हैया प्रसाद कुशवाहा का समाचार अत्यंत दुःखद और मर्माहत करने वाला है। उनके निधन से हमारी पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में असंभव है।
जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, बेगूसराय विधानसभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष अनिल जयसवाल, रामविलास महतो , किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून एवं उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी ने कहा कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और संघर्षशील व्यक्तित्व सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। वहीं जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो0 शहाब उद्दीन, जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के नगर परिषद अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, जिला महासचिव पंकज चौधरी एवं जयप्रकाश मौर्य ने कहा कि उनका जाना जदयू परिवार एवं सामाजिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मौके पर जदयू के युवा नेता हर्षवर्धन कुशवाहा, राजवर्धन कुशवाहा, संजय जयसवाल,वन्दना भारती, रीता कुमारी,ईं0 सैफ उद्दीन, चंदन कुमार, उर्मिला कुमारी एवं सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




