
विधिज्ञ संघ में विदाई समारोह : खगड़िया के विकास और संघ के हित में डीएम नवीन कुमार का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा : चंद्रदेव प्रसाद यादव
विधिज्ञ संघ में विदाई समारोह : खगड़िया के विकास और संघ के हित में डीएम नवीन कुमार का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा : चंद्रदेव प्रसाद यादव
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ खगड़िया के जिलाधिकारी नवीन कुमार के स्थानांतरण पर शनिवार को जिला विधिज्ञ संघ की ओर से संघ भवन में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद यादव ने की, जबकि संचालन महासचिव नागेश्वर प्रसाद गुप्ता ने किया।
समारोह के दौरान संघ के अध्यक्ष एवं महासचिव ने जिलाधिकारी नवीन कुमार को बुके, गुलदस्ता, अंगवस्त्र एवं वीआईपी सूटकेस भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। वहीं परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य को भी बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक बाबूलाल शौर्य, वरीय अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ पन्ना बाबू, पूर्व पीपी रामप्रवेश सिंह, अधिवक्ता मानवेंद्र कुमार, शिवजी महतो, नवीन कुमार, सीमा कुमारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे और जिलाधिकारी को शुभकामनाएं दी।
अपने संबोधन में विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद यादव ने कहा कि वर्षों से लंबित लायर्स हॉल एवं डीलक्स शौचालय निर्माण के लिए लगभग 80 लाख रुपये का फंड अटका हुआ था। जिलाधिकारी नवीन कुमार के प्रयासों से अब विधिज्ञ संघ भवन निर्माण के लिए सांसद राजेश कुमार वर्मा द्वारा सांसद निधि अथवा सरकारी स्तर से एक करोड़ रुपये से अधिक सहयोग देने की सहमति बनी है, जिसका प्राक्कलन भी तैयार किया जा चुका है।
मौके पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने कहा कि डीएम नवीन कुमार का कार्यकाल खगड़िया के विकास, प्रशासनिक सक्रियता और जनहित के कार्यों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। समारोह में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
वहीं अधिवक्ता सीमा कुमारी ने कहा कि जिलाधिकारी नवीन कुमार का कार्यकाल खगड़िया के लिए विकास, संवेदनशील प्रशासन और जनहित के कार्यों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जिले को नई दिशा देने का काम किया है।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




