
दिल्ली: न्यू अशोक नगर के सामाजिक व्यक्तित्व परमानंद शर्मा का निधन…क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर
दिल्ली: न्यू अशोक नगर के सामाजिक व्यक्तित्व परमानंद शर्मा का निधन…क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर
नई दिल्ली/ कौशी एक्सप्रेस/ नई दिल्ली के सी-355, न्यू अशोक नगर निवासी परमानंद शर्मा के निधन से परिवार, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्व. परमानंद शर्मा, पिता शिवनन्दन शर्मा, का निधन बीते दिनों Max Hospital, नई दिल्ली में इलाज के दौरान हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों समेत समाज के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया कि स्व. परमानंद शर्मा अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं सामाजिक व्यवहार के कारण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। वे हमेशा समाज के सुख-दुख में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। स्थानीय दीपक सिन्हा ने बताया कि स्व. परमानंद शर्मा एक सामाजिक और व्यवहार कुशल व्यक्ति थे, जिनके निधन से समाज ने एक सम्मानित व्यक्तित्व को खो दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड लॉकडाउन के कठिन दौर में समाजसेवी शिव ओम रस्तोगी ने अपने मित्र स्व. परमानंद शर्मा एवं पुत्र के साथ मिलकर सी-ब्लॉक मोहल्ले में रह रहे करीब 50 गरीब, जरूरतमंद और निःसहाय लोगों के बीच सूखा राशन वितरित किया था। इस कार्य की उस समय क्षेत्र में काफी सराहना हुई थी। परिजनों ने बताया कि दिवंगत आत्मा की शांति हेतु तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम 24 जून 2026, बुधवार को आयोजित किया जाएगा। धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार सुबह 9 बजे हवन,दोपहर 12 बजे ब्राह्मण भोज एवं शाम 4 बजे पगड़ी रस्म का आयोजन होगा।इसके बाद अन्य वैदिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों के शामिल होने की संभावना है। शोकाकुल परिवार में देवेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, केशव शर्मा, योगेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, विकेश शर्मा, लोकेश शर्मा, नितिन शर्मा, सचिन शर्मा एवं समस्त शर्मा परिवार शामिल हैं।
वहीं संस्कार अतिथियों में गिरिराज शर्मा, ओम प्रकाश चौधरी, आलम, संजय शर्मा, छोटू पंडित, सोनू शर्मा, राम कुमार चौधरी, एम.पी. शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, चौधरी नूरा बंसल, अंकित, बिरनी बंसल एवं प्रेम शर्मा सहित अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
परिवार की ओर से सभी शुभचिंतकों एवं समाज के लोगों से अपील की गई है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्वर्गीय परमानंद शर्मा की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करें और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




