
खगड़िया: जन समस्याओं के समाधान का बड़ा मंच बना सहयोग शिविर… जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
खगड़िया: जन समस्याओं के समाधान का बड़ा मंच बना सहयोग शिविर… जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज 16 जून को आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं सुगम समाधान के उद्देश्य से सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित त्रिदिवसीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष एवं जिला परिषद अध्यक्ष संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव तथा प्रखंड प्रमुख काजल कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख द्वारा अंगवस्त्र तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्वारा पौधा भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर आयोजित सहयोग सह जन कल्याण शिविर जनसरोकार से जुड़ी समस्याओं के समाधान का सशक्त मंच बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के तहत लोगों की समस्याओं को केवल सुना ही नहीं जाता, बल्कि उनका समयबद्ध समाधान भी सुनिश्चित किया जाता है।
उन्होंने कहा कि अब आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सरकार एवं प्रशासन स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं के निवारण के लिए तत्पर है। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा में कार्य नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई का भी प्रावधान है। साथ ही उन्होंने बताया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही होने पर लोग हेल्पलाइन नंबर 1100 पर सूचना दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आज जो समस्याओं के समाधान के लिए वर्तमान सरकार ने सहयोग शिविर लगाकर जन कल्याण कर रही हैं,वो पूर्ववर्त्ती सरकार में ऐसी सुविधा नहीं होंने के कारण हमारे परिवार के बतौर सांसद व विधायक के कार्यकाल में निजी तौर पर जन कल्याण हेतु जनता दरबार लगाकर विभिन्न समस्याओं का निपटारा करवाते थे।अब वैसी स्थिति नहीं है,चुकि बिहार सरकार ने जन समस्याओं के समाधान हेतु सहयोग सह जन कल्याण शिविर आयोजित कर ऐतिहासिक पहल की है। इसके लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति जिप अध्यक्ष ने कोटि-कोटि आभार जताया और साधुवाद दिया।
प्रखंड प्रमुख काजल कुमारी ने कहा कि शिविर के माध्यम से आमजनों की विभिन्न समस्याओं का सरकार द्वारा लगातार समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी जवाबदेह होंगे तथा यह शिविर जनकल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
वरीय उप समाहर्ता प्रवीण कुमार ने बताया कि शिविर में अब तक लगभग आठ हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से करीब 90 प्रतिशत मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। शेष आवेदनों का भी नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरन साह,जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह मुखिया, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, उप प्रमुख सुनील चौधरी, बीस सूत्री सदस्य प्रभाकर चौधरी मंटून, ममता जायसवाल, नीलकमल पटेल, अजय चौधरी, धर्मेंद्र महतो, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार,नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी,आरडीओ सुश्री नीधी कुमारी, प्रभारी पर्यवेक्षक प्रियतम कुमार, प्रखंड कर्मियों में ईं0 रंजीत कुमार, मनोज कुमार,निशा कुमारी, सपना कुमारी,इन्दू रानी, एवं रूबी कुमारी अकेली सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित थे। आमजनों के सहयोग के लिए विभिन्न विभागों का कॉन्टर लगया गया था, जहां लोगों को सहयोग मिल रही थी।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




