
दिल्ली में चिराग पासवान से मिले जिलाध्यक्ष मनीष कुमार …खगड़िया के विकास पर हुई अहम चर्चा…
दिल्ली में चिराग पासवान से मिले जिलाध्यक्ष मनीष कुमार …खगड़िया के विकास पर हुई अहम चर्चा…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/नई दिल्ली/
पंचशील भवन, नई दिल्ली में लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से खगड़िया जिला लोजपा(रा) के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान खगड़िया जिले की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान चिराग पासवान ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने खगड़िया जिले के विकास, आधारभूत संरचना के विस्तार, युवाओं के लिए रोजगार एवं बेहतर अवसरों के सृजन तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया।
जिलाध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्नेह, विश्वास और मार्गदर्शन संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में संगठन जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए खगड़िया के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेगा।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




